द. अफ्रीका पहली बार उस टीम के खिलाफ क्रिकेट खेलेगा, जो होस्ट करेगा 2027 का वर्ल्डकप

South Africa to play 1st ever T20I Match vs Namibia: नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली बार 11 अक्टूबर को विंडहोक में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला नामीबिया के पहले आधिकारिक क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन का प्रतीक होगा, साथ ही दक्षिण अफ्रीका पहली बार नामीबिया के खिलाफ कोई आधिकारिक मैच खेलेगा.

South Africa to play 1st ever T20I Match vs Namibia: नामीबिया एक ऐतिहासिक मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा. दोनों टीमों के बीच पहली बार किसी क्रिकेट मैच में आधिकारिक भिड़ंत होगी. यह एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच विंडहोक में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा और इसके जरिए नामीबिया के नए क्रिकेट स्टेडियम का आधिकारिक उद्घाटन किया जाएगा. यह मैच विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्रिकेट नामीबिया के पहले आधिकारिक स्टेडियम के उद्घाटन का प्रतीक होगा. अब तक नामीबिया में सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाते थे, जो कि एक क्लब ग्राउंड है. 

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक नामीबिया में बना नया स्टेडियम 2026 अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. नामीबिया 2026 में अंडर-19 विश्व कप की सह-मेजबानी जिम्बाब्वे के साथ और 2027 में पुरुष वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के साथ मिलकर करेगा. यह मैदान 2021 से निर्माणाधीन था, जिसकी दर्शक क्षमता 7,000 होगी और यह नामीबिया के हाई परफॉर्मेंस सेंटर का मुख्य आधार बनेगा.

क्रिकेट नामीबिया के सीईओ ने कहा सपना साकार हुआ

आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20I से संन्यास लेने के बाद 7 मई और 12 मई को क्रमशः टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी. अब भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गज केवल एकदिवसीय खेलों का हिस्सा होंगे और दोनों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि वे 2027 का विश्वकप जरूर खेलना चाहेंगे. क्रिकेट नामीबिया के सीईओ योहान मुलर ने एक बयान में कहा, “यह वास्तव में एक यादगार अवसर है. यह नया मैदान पिछले चार वर्षों से हमारा सपना था, जो अब साकार हो गया है. हमारे पड़ोसी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों में से एक के खिलाफ मैच इस विश्व स्तरीय सुविधा को खोलने का सबसे उपयुक्त तरीका है.”

टी20 विश्वकप के लिए जरूरी होगा यह मैच

जब तक यह मुकाबला खेला जाएगा, तब तक नामीबिया अफ्रीका टी20 विश्व कप क्वालिफायर में हिस्सा ले चुका होगा, जो जिम्बाब्वे में खेला जाएगा. इस क्वालिफायर से 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए दो टीमें क्वालीफाई करेंगी. नामीबिया पिछले तीन टी20 विश्व कप में खेल चुका है, जिसमें उसका सबसे बड़ा प्रदर्शन 2022 में जीलॉन्ग में श्रीलंका के खिलाफ जीत थी.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार खेलेगा नामीबिया

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों पड़ोसी देश हैं, फिर भी उन्होंने अब तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय या द्विपक्षीय स्तर पर एक-दूसरे के खिलाफ मैच नहीं खेला है. यह यात्रा न केवल क्रिकेट संबंधों में वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि अफ्रीकी महाद्वीप पर क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दोनों अफ्रीकी क्रिकेट संघ (ACA) में अहम भूमिका निभा रहे हैं और ऐसे ही मुकाबलों के माध्यम से महाद्वीप में क्रिकेट के विस्तार की योजना बनाई जा रही है. इस वर्ष बाद में दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे की 11 वर्षों में पहली यात्रा करेगा, जहां वह दो टेस्ट मैच और एक टी20 त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगा.

पंजाब से हार हमारे…, MI के ओपनर से टीम को चेताया, एलिमिनेटर मुकाबले पर कही ये बात

PBKS की जीत से भी संतुष्ट नहीं हैं पोंटिंग, कहा- हमने अभी तक कुछ भी…

इंडियन आर्मी के लिए BCCI करने वाला है ये काम, IPL 2025 फाइनल में बुलाए तीनों सेना प्रमुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >