वेस्टइंडीज से सीरीज हार पर बौखलाए शोएब अख्तर, पाकिस्तानी कोच को लेकर बोले- उसकी काबिलियत क्या है?

Shoaib Akhtar on Mike Hesson : वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में पाकिस्तान 202 रनों से हारा. 295 रन के लक्ष्य के जवाब में टीम 92 पर ढेर हुई. खराब प्रदर्शन पर पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कोच माइक हेसन की योग्यता पर सवाल उठाते हुए आलोचना की.

Shoaib Akhtar on Mike Hesson : पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में 202 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा में खेले गए इस मुकाबले में शाई होप एंड कंपनी द्वारा दिए गए 295 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी टीम महज 92 रन पर सिमट गई (WI vs PAK). सीरीज के निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने जमकर आलोचना की, वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी निशाना साधा.

शोएब अख्तर के मुताबिक हेसन एक अच्छे टी20 कोच हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वनडे के लिए उनके पास कौन-सी खासियत है. क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत में अख्तर ने कहा, “माइक हेसन एक अच्छे टी20 कोच हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वनडे के लिए उनके पास क्या काबिलियत हैं. इस फॉर्मेट में अगर आप क्वालिटी खिलाड़ी नहीं खिलाएंगे तो यही नतीजा होगा.” उन्होंने आगे कहा, “जब तक आप स्थापित ऑलराउंडर, बल्लेबाज, गेंदबाज और स्पिनर को मौका नहीं देंगे, तब तक आप पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाएंगे. इस फॉर्मेट में सिर्फ किसी तरह टिकने से काम नहीं चलेगा.”

पाकिस्तान के लिए 163 वनडे मैचों में 247 विकेट लेने वाले शोएब ने कहा, “ये खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि खराब नीतियों का नतीजा है. आपके खिलाड़ी हमेशा सीमर-फ्रेंडली पिचों पर एक्सपोज होंगे. अब इस रीबिल्डिंग प्रोसेस को नया नाम दे दिया गया है, कॉम्बिनेशन बनाना.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “शुक्र करो कि यहां पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क नहीं थे. जहां भी ऐसी कंडीशंस होंगी, हमारे खिलाड़ी बेनकाब होंगे.”

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (95 गेंदों पर 120 रन) ने शतकीय पारी खेली, उन्होंने अपने करियर का 18वां और कप्तान के तौर पर पांचवां शतक लगाया, जिसके साथ उन्होंने ब्रायन लारा की बराबरी की. इसी मैच में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने 7.2 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट झटके. वह वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में छह विकेट लिए. उनसे पहले श्रीलंका के थिसारा परेरा और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ये कारनामा कर चुके हैं. 

इस सीरीज में जीत के साथ 50 साल बाद पहली बार वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को वनडे में 200+ रन के अंतर से हराया. इसके साथ ही, 34 साल में वेस्टइंडीज ने मेन इन ग्रीन के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती. आखिरी बार 1991 में पाकिस्तान में वेस्टइंडीज ने सीरीज जीती थी.  

ये भी पढ़ें:-

क्रिकेट जगत से आई बुरी खबर, 138 विकेट और 2000+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का हुआ निधन

क्यों रोहित और विराट को अभी वनडे से रिटायर नहीं होना चाहिए, सुरेश रैना ने बताई बड़ी वजह

LSG के उपकप्तान-MI के कैप्टन निकोलस पूरन को मिली नई जिम्मेदारी, अब नाइट राइडर्स की संभालेंगे कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >