Semi Final Schedule: 4 साल बाद फिर से सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन पर रोक दिया था. लेकिन जवाब में पूरी भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी.

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए चार टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है. भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकीं थीं. अब पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड ने भी क्वालीफाई कर लिया है. आईसीसी ने सेमीफाइनल का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिसके अनुसार चार साल बाद फिर से पहले सेमीफाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगीं. क्योंकि पहले स्थान पर भारत है और चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम.

पहला सेमीफाइनल: 4 साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत

प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद भारतीय टीम और चौथे नंबर की न्यूजीलैंड टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. 4 साल बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच फिर से सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

2019 में न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था भारत

2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 239 रन पर रोक दिया था. लेकिन जवाब में पूरी भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी. उस मैच में एमएस धोनी आखिरी ओवर में रन आउट हुए थे, जिससे भारत की उम्मीद को करारा झटका लगा था. भारत के पास 4 साल बाद न्यूजीलैंड को हराकर बदला लेने का पूरा मौका है.

Also Read: 10 दिग्गज खिलाड़ी जिसने वर्ल्ड कप में एक भी शतक नहीं लगाए, देखें लिस्ट

दूसरा सेमीफाइनल : दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा.

Also Read: विराट कोहली को स्वार्थी कहने वाले मोहम्मद हफीज को माइकल वॉन ने लताड़ा, 2012 वर्ल्ड कप की दिलाई याद

पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा वर्ल्ड कप 2023

वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा. पहले दो मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान की टीम को भारत से हार का गहरा सदमा लगा. उसके बाद पाक टीम लगातार चार मैच हार गई. जिसके बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना लगभग समाप्त हो गया था. हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद फिर से उम्मीद जगी थी, लेकिन श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने उस उम्मीद को भी तोड़ दिया. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को असंभव वाले टारगेट को पूरा करना था, जो नहीं हो पाया. पाकिस्तान की टीम अबतक केवल 4 मैच ही जीत पाई है और इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में लाज बचाने के लिए संघर्ष कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >