पाकिस्तान ने अपने ही क्रिकेटरों को ठगा, 25 लाख का चेक में किया था गंदा खेल, पूर्व खिलाड़ी का खुलासा वायरल, Video

Pakistan Cricket: किसी देश की सरकार अपने देश के खिलाड़ियों की मेहनत पर पुरस्कार देती है. लेकिन पाकिस्तान की सरकार अपने ही खिलाड़ियों को ठगती है. सईद अजमल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सरकार की ओर से मिला चेक बाउंस हो गया.

Pakistan Cricket: पाकिस्तान और उसके एतिहासिक किस्से. केवल 77 साल में ही जितना अपमान इस देश ने झेला है उतना शायद ही किसी और देश के हिस्से आया हो. कोई देश वहां के लोगों से ही बनता है और पाकिस्तान के लोग खुद अच्छे की बजाय बुरे कामों के लिए कुख्यात हैं. कम से कम भारत के लोग तो यह जरूर कह सकते हैं. हां सभी बुरे हैं, ऐसा हम नहीं कह सकते हैं. लेकिन पाकिस्तान की सरकार के बारे में तो यह जरूर कहा जा सकता है. अब सरकार का काम है लोगों के भले के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाना, शहरों की प्लानिंग करना, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना. अपनी ही जनता को ठगना; ये भला कोई भी सरकार सोच सकती है! लेकिन पाकिस्तान में यह भी होता है और उसने आम की बजाय खास को चुना. पाकिस्तान गवर्नमेंट ने अपने क्रिकेटरों को ही चूना लगा दिया.   

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड नौवीं इस ट्रॉफी को जीतकर इतिहास रच दिया. इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद भारत को पुरस्कार स्वरूप 2.5 करोड़ रूपये विजेता राशि मिली. वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इससे लगभग 9.5 गुना ज्यादा राशि यानी 21 करोड़ रूपये अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को देने की घोषणा कर दी. अब यह तो कोई भी बोर्ड करेगा. लेकिन जैसे ही सूचना बाहर आई. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि 2009 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दिए गए चेक बाउंस हो गए थे. सोचिए सरकार ही चेक बाउंस हो गया. 

हैरान हुए अजमल- सरकार का चेक कैसे बाउंस हो सकता है

वायरल वीडियो में अजमल ने कहा, “मुझे हैरानी हुई कि सरकार का चेक भी बाउंस हो सकता है. हमें कहा गया कि PCB चेयरमैन इसे संभाल लेंगे, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया. बोले यह सरकार का वादा था. आखिरकार हमें केवल ICC से ही इनाम की राशि मिली.”  दरअसल 2023 में नादिर अली के पॉडकास्ट में सईद अजमल ने बताया कि 2009 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हर खिलाड़ी को 25 लाख पाकिस्तानी रुपये का इनाम देने का वादा किया था. खिलाड़ी बेहद खुश थे, लेकिन बाद में चेक बाउंस हो गए.

बाद में चेक ही कैंसल कर दिया

इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद हम श्रीलंका दौरे पर गए और वहां हम सीरीज हार गए. फिर जब पाकिस्तान वापस आए तो हमें कहा गया सब कैंसल. हमारे सारे चेक बाउंस हो गए और पैसे भी नहीं मिले. सईद अजमल ने 2009 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए 12 विकेट लिए थे और अपने देश के लिए 1992 के बाद पहला विश्वकप जिताने में कामयाब रहे थे. हालांकि उनका करियर 2015 में खत्म हो गया था, जब ICC ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर रोक लगाई थी.

पाकिस्तान की विचित्र गाथा

दुबई में खेले गए फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपना एशिया कप खिताब लगातार नौवीं बार जीत लिया. पाकिस्तानी खिलाड़ी केवल उकसावे वाले इशारे और दिखावे में ही रह गए. जबकि टीम इंडिया ने मैच भी जीता और सभी इशारों का करारा जवाब भी दिया. हालांकि भारत की जीती हुई ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी लेकर भाग गए. यह भी अपने आप में विडंबना ही है और दुनिया की विचित्र कथाओं में से एक के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी.  

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup: भारत की जीत पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की आंखें हुईं नम, भर्राए गले से इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, ग्लेन मैक्सवेल के हाथ की टूटी हड्डी, इस सीरीज से हुए बाहर

अश्विन ने भारत की जीत पर हारिस रऊफ को बोला थैंक्यू, जानें किस बात पर दिग्गज ने लिए मजे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >