गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे रोहित शर्मा, तो पीछे से लगने लगे नारे, तूफान की तरह वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma took blessings of Ganapati Bappa: रोहित शर्मा भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे. भारतीय टीम के वनडे टीम के कप्तान रोहित ने इस दौरान गणपति के सामने साष्टांग प्रणाम किया, इस दौरान लगातार नारे लगते रहे.

Rohit Sharma took blessings of Ganapati Bappa: टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं. उनका अगला क्रिकेटिंग असाइनमेंट नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज हो सकता है. हालांकि इससे पहले वे इसी महीने के अंत में कानपुर में होने वाले भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों में भी उनकी भागद ले सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. क्रिकेट मैदान से दूर रोहित फिलहाल भक्ति में डूबे हुए हैं. रोहित शर्मा हाल ही में मुंबई में गणपति पूजा के दौरान भगवान गणेश के आशीर्वाद लेते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2025 के बाद से क्रिकेट से दूर रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया. इसमें रोहित गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए साष्टांग प्रणाम करते दिख रहे हैं. मैदान पर धमाके करने वाले रोहित भगवान गणेश के सामने नतमस्तक नजर आए. रोहित अपने घर पर भी लंबोदर की पूजा अर्चना करते रहे हैं और उनके ऊपर इनकी कृपा भी बरसती रही है. गणपति पूजा के दौरान रोहित की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस वायरल वीडियो में लोग पीछे से मुंबई का राजा- रोहित शर्मा के नारे भी लगाते सुनाई दे रहे हैं. हालांकि रोहित कुछ दिनों के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहने वाले थे. इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है या गुरुवार का है.

रोहित शर्मा ने 31 अगस्त (रविवार) को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित प्री-सीज़न फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है. जून, जुलाई और अगस्त में कोई क्रिकेट न होने के कारण उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और अब टेस्ट क्लियर कर लिया है. टेस्ट और टी20 से रिटायर होने के बाद रोहित अब भारत की नीली जर्सी वाली वनडे टीम के सदस्य रह गए हैं. रोहित ने भारत के लिए आखिरी मैच इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, जिसमें भारत ने 12 साल बाद खिताब जीता.

2013 में रोहित शर्मा की गणपति का आशीर्वाद लेते हुए खुद की अपलोड की गई फोटो.

भारत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा जहां, तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसी दौरे पर विराट और रोहित की वापसी होगी. चूंकि दोनों खिलाड़ी केवल इसी फॉर्मेट में खेल रहे हैं, इसलिए उनका लक्ष्य 2027 का वर्ल्ड कप खेलना भी है. लेकिन बीसीसीआई उनकी उम्र को देखते हुए शायद ही मौका दे. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के लिए यह दौरा काफी अहम होगा. 

ये भी पढ़ें:-

मां के देश से खेलने के लिए रिटायरमेंट से लौटे रॉस टेलर, 41 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई वापसी

Women’s World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली 15 सदस्यीय टीम की कमान

इंग्लैंड चला 2 दोहरे शतक मारने वाला बल्लेबाज, बन सकता है टीम इंडिया का टेस्ट में नंबर 3 का विकल्प!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >