‘मैं अपना ट्रेड खुद ही करूंगा’, CSK छोड़ने की चर्चा के बीच अश्विन का बयान वायरल

R Ashwin on leaving CSK in IPL 2026 : आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड और खिलाड़ियों की नाखुशी की खबरों में संजू सैमसन और रविचंद्रन अश्विन के नाम चौंकाने वाले रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसन आरआर मैनेजमेंट से नाखुश हैं, जबकि अश्विन का सीएसके से अलग होना संभव है. अश्विन ने इस पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए अफवाहों को हल्के-फुल्के मजाक में बदल दिया.

R Ashwin on leaving CSK IPL 2026 : आईपीएल 2025 का सीजन समाप्त हुए अभी दो महीने ही हुए हैं, अगले सीजन के लिए फिलहाल काफी समय है. लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों के ट्रेड ऑफ और नाखुशी की कई खबरें सामने आ रही हैं. इनमें से दो नाम काफी चौंकाने वाले रहे. पहला संजू सैमसन (Sanju Samson) का था और दूसरा रविचंद्रन अश्विन का. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसन आरआर मैनेजमेंट से नाखुश हैं और उन्होंने ट्रेड या रिलीज की मांग की है. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि अश्विन और चेन्नई सुपर किंग्स के रास्ते अलग हो सकते हैं, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी सीएसके अकादमी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस की भूमिका छोड़ सकते हैं. संजू की अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल ट्रेड से जुड़ी अफवाहों को मजेदार अंदाज में पेश किया.

कुट्टी स्टोरीज विद ऐश के आने वाले एपिसोड के टीजर में 38 वर्षीय अश्विन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इसमें हाल ही में उड़ी इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन ने मौके पर मजाकिया तंज कसना नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, “मेरे पास आपसे पूछने के लिए बहुत से सवाल हैं. लेकिन उससे पहले मैंने सोचा, मैं सीधे खुद को ही ट्रेड कर लूं. मैं केरल में ही रुकने में खुश हूं. बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं. मुझे खुद कुछ नहीं पता. तो मैंने सोचा कि आपसे पूछ लूं. अगर मैं केरल में रह सकता हूं और आप चेन्नई वापस जा सकते हैं.”  अश्विन की यह बात सुनकर सैमसन हंस पड़े. यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. 

अश्विन और संजू ने इस पर कोई खास इशारा नहीं दिया, लेकिन कैसे गंभीर अटकलों को भी कॉमेडी में बदला गया है, ये साफ देखा जा रहा है. आईपीएल 2025 की नीलामी में सीएसके ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उनका सीजन औसत रहा, जिसमें उन्होंने नौ मैचों में सात विकेट लिए. वहीं 2025 के आईपीएल सीजन के लिए राजस्थान ने संजू को 18 करोड़ में रिटेन किया था. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके सैमसन को साइन करने के इच्छुक है और ऐसे में यह वीडियो जरूर कुछ संकेत देता है.  

ये भी पढ़ें:-

4 की थी जरूरत, छक्का मारकर जीता आयरलैंड, पाकिस्तान को लगातार दूसरा मैच हराकर जीती सीरीज

पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को धोया, बाबर सहित इन चार बल्लेबाजों ने मचाया तहलका

क्या वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले रहे हैं विराट? लुक देख फैंस की निकली चीख, फिर कोहली ने ऐसे दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >