PCB सेंट्रल कांट्रैक्ट में बढ़ी सैलरी, लेकिन बाबर-रिजवान का हो गया नुकसान, जानें किस कैटेगरी को कितनी मिलेगी रकम

PCB Central Contract Players Money Category Wise: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 19 अगस्त को 2025-26 के लिए नए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट जारी किए. इस बार किसी खिलाड़ी को कैटेगरी A में जगह नहीं मिली. इस बार कुल 30 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

PCB Central Contract Players Money Category Wise: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार, 19 अगस्त को 2025-26 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान किया. इस बार किसी भी खिलाड़ी को कैटेगरी A में जगह नहीं दी गई है. पिछले साल तक केवल बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ही इस कैटेगरी में शामिल थे. इन दोनों को डिमोट करते हुए इस साल कैटेगरी बी में डाल दिया गया है. इसके साथ ही 10-10 खिलाड़ियों को कैटेगरी B, C और D में शामिल करते हुए 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कांट्रैक्ट दिया है. पीसीबी ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को भी डिमोट करते हुए कैटेगरी डी में फेंक दिया है. हालांकि पीसीबी ने अपनी सी और डी कैटेगरी के खिलाड़ियों की सैलरी में बढ़ोतरी की है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जैसे ही सेंट्रल कांट्रैक्ट्स का ऐलान किया, लोगों की उत्सुकता इस बात पर बढ़ गई कि प्लेयर्स को कितने पैसे मिलेंगे. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटेगरी C खिलाड़ियों की मासिक सैलरी में 5 लाख पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें 20 लाख की बजाय 25 लाख रुपये प्रति माह मिलेंगे. वहीं कैटेगरी D खिलाड़ियों की सैलरी 12 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये प्रति माह कर दी गई है. यानी उन्हें अब हर महीने 3 लाख रुपये अधिक मिलेंगे.

कैटेगरी B के खिलाड़ियों की सैलरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए पुराने कांट्रैक्ट के हिसाब से 30 लाख रुपये मिलेंगे. यानी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को प्रति माह 3 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिलेंगे. दोनों खिलाड़ियों को बड़ा आर्थिक नुकसान भी हुआ है. पहले दोनों को सेंट्रल ए कांट्रैक्ट्स के तहत 45 लाख पाकिस्तानी रुपये कमा रहे थे. यानी उन्हें सीधे-सीधे 15 लाख का नुकसान होगा.  

इसका मतलब है कि सी कैटेगरी का खिलाड़ी सालाना करीब 3 करोड़ रुपये, जबकि डी कैटेगरी का खिलाड़ी लगभग 1.8 करोड़ रुपये PCB से प्राप्त करेगा. वहीं बी कैटेगरी का खिलाड़ी 3.6 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

नोट- भारतीय करेंसी में 1 इंडियन रुपये बराबर 3.25 पाकिस्तानी रुपये.

सैलरी में और कटौती हो सकती है

इस साल कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या 27 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है. साथ ही पीसीबी ने इस साल 12 नए खिलाड़ी कांट्रैक्ट में शामिल किए हैं. अनुबंध 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेंगे.  क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, PCB अब कॉन्ट्रैक्ट्स से उस क्लॉज़ को हटाने पर विचार कर रहा है, जिसके तहत खिलाड़ियों को आईसीसी (ICC) से आने वाली आय का 3% हिस्सा दिया जाता है. अगर यह नियम हटा दिया गया तो न सिर्फ बाबर और रिजवान, बल्कि पूरी पाकिस्तान टीम की सैलरी में काफी गिरावट आएगी. बोर्ड इस बोनस को अनुचित मानता है.

नए खिलाड़ी

अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हरीस, मोहम्मद नवाज़, साहिबज़ादा फ़रहान, सलमान मिर्ज़ा और सु्फयान मकीम.

2025-26 के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट्स की सूची

कैटेगरी B: अबरार अहमद, बाबर आज़म, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, मोहम्मद रिज़वान, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी.

कैटेगरी C: अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद हरीस, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, साहिबजादा फरहान, साजिद खान और सऊद शकील.

कैटेगरी D: अहमद दानियाल, हुसैन तलत, खुर्रम शाहजाद, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, शान मसूद और सुफियान मुकीम.

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप से पहले मैदान पर उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जमकर बहा रहे पसीना, जानें क्या है खास प्लान?

ट्रॉफी के लिए मैक्ग्रा ने भैंसे और हाथी को गोली मारी, ब्रेट ली भी नहीं रहे पीछे, 7 साल बाद खुला मामला तो…

‘रस्सी सरकाई गई थी’, 2024 T20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार के ऐतिहासिक कैच पर रायडू का हैरान करने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >