Asia Cup 2025 से पहले इन दो खिलाड़ियों ने ढाया कहर, UAE को हराकर फाइनल में पाकिस्तान

Pakistan vs UAE T20I: पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के अहम मुकाबले में यूएई को 31 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस मुकाबले फखर जमान और अबरार अहमद ने शानदार खेल दिखाया.

Pakistan vs UAE T20I: पाकिस्तान ने गुरुवार को टी20 त्रिकोणीय सीरीज़ के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 31 रनों की जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. अब खिताबी मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. यूएई के खिलाफ मैच में अब तक फ्लॉप रहे फखर जमान ने शानदार पारी खेली. उनके साथ स्पिनरन अबरार अहमद की फिरकी ने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. फखर जमान ने 44 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाकर पाकिस्तान को 171/5 तक पहुँचाया, जिसके बाद अबरार ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके और यूएई को 140/7 पर रोक दिया.

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन 11.3 ओवर में ही 80 रन पर ही पाँच विकेट खो दिए. ओपनर सैम अयूब ने 11, साहिबजादा फरहान ने 16, कप्तान सलमान आगा ने 7, मोहम्मद हारिस ने 14 और हसन नवाज ने 4 रन बनाए. इसके बाद फखर जमान और मोहम्मद नवाज ने छठे विकेट के लिए 51 गेंदों पर 91 रनों की साझेदारी कर पारी को सँभाला.

14 पारियों बाद बोला फखर का बल्ला

जमान ने इसी दौरान अपनी फिफ्टी पूरी की. यह जमान का पिछले साल मई में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद 14 पारियों में पहला अर्धशतक था. उनकी पारी में 2 छक्के और 10 चौके शामिल थे, जबकि नवाज ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए. दोनों ने आखिरी पाँच ओवरों में 74 और अंतिम दो ओवरों में 42 रन जोड़े. इन दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम के ओवरों में तेजी से रन बटोरे. 

अंतिम ओवर में तेज रन बटोरे

नवाज ने जुनैद सिद्दीकी के 19वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया, जबकि जमान ने मुहम्मद जवदुल्लाह के आखिरी ओवर में लगातार पाँच चौके जड़े और पाकिस्तान का स्कोर 171 तक पहुंचा दिया. स्पिनर हैदर अली यूएई के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए.

यूएई की पारी नहीं चली, अबरार ने ढाया कहर

इसके जवाब में यूएई ने शानदार शुरुआत की. उसके ओपनर अलीशान शराफू और पावर-हिटर मोहम्मद वसीम ने तेजी से रन बटोरे, लेकिन इस बार वसीम केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद यूएई को लगातार झटके लगते रहे. हालांकि शराफू एक छोर पर टिके रहे. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के वाली अपनी 51 गेंद की 68 रन वाली पारी खेली. विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ खान भी 7 रन पर आउट हो गए, जिससे यूएई संभल नहीं पाया. अंत में ध्रुव पराशर (18*) और हैदर अली (12) ने कुछ कोशिश की, लेकिन अबरार अहमद की फिरकी के आगे यूएई संभल नहीं सका और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 140 रन ही बना सका. पाकिस्तान की ओर से अबरार ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए. 

फाइनल में पाक-अफगान क्लैश

इस तरह यूएई को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी. वहीं यह पाकिस्तान की चार मैचों में तीसरी जीत थी, जिसके साथ उन्होंने रविवार के फाइनल में जगह बना ली. अब अफगानिस्तान का भी फाइनल में पहुँचना तय हो गया है. अफगानिस्तान शुक्रवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में मेजबान यूएई से भिड़ेगा.

ये भी पढ़ें:-

शिखर धवन से ED ने 8 घंटे तक की पूछताछ, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामल

Asia Cup Hockey: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, फाइनल से बस चंद कदम दूर

Asia Cup के दौरान रेड बॉल प्रैक्टिस करते दिखेंगे गिल और कुछ खिलाड़ी, वजह है बेहद खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >