उफ्फ! केवल 1 रन, सहवाग वाली उपलब्धि पर मिचेल हे की साझेदारी, पाकिस्तान के खिलाफ कीवी बल्लेबाज ने रचा इतिहास

PAK vs NZ, 2nd ODI: हैमिल्टन वनडे में न्यूजीलैंड के विकेटकीपर मिशेल हे 99 रन पर नाबाद रहे, वनडे क्रिकेट में यह दुर्लभ संयोग दोहराया गया. न्यूजीलैंड की पारी 132/5 पर संकट में थी, लेकिन हे और मुहम्मद अब्बास (41) ने 77 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. अंतिम ओवरों में हे ने तेज बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 292/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वह न्यूजीलैंड के लिए 99 पर नाबाद रहने वाले दूसरे खिलाड़ी* बन गए. Mitchell Hay 99* Record Inning.

PAK vs NZ, 2nd ODI: हैमिल्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे में एक अनूठा संयोग दोहराया गया. न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मिशेल हे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन पर नाबाद रहकर इतिहास रच दिया. यह पारी सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक के लिए भी खास रही. न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई थी, जब 132 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे. ऐसे में मिशेल हे और मुहम्मद अब्बास ने टीम को संभाला. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई. अब्बास के 41 रन बनाकर आउट होते ही हे ने अपनी बल्लेबाजी का गियर बदल दिया. वह पहले संभलकर खेल रहे थे, लेकिन अंतिम ओवरों में उन्होंने गजब की तेजी दिखाई. Mitchell Hay 99* Record Inning.

मिचेल हे की पारी काफी तूफानी रही. उन्होंने अपना अर्धशतक 61 गेंदों पर लगाया, लेकिन अगले 46 रन के लिए उन्होंने केवल 17 गेंदें लीं. जब आखिरी ओवर आया, तो मिशेल हे 78 गेंदों पर 77 रन बनाकर खेल रहे थे.   पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम ने आखिरी ओवर फेंका और हे ने इस ओवर में 22 रन ठोक डाले. चौके-छक्कों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड को 292/8 के स्कोर तक पहुंचा दिया. लेकिन अफसोस, वह एक रन से शतक से चूक गए. हे ने 78 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की सहायता से 99 रन बनाए.

एक दुर्लभ रिकॉर्ड, 16वें बल्लेबाज बने हे

Mitchell Hay Record: मिशेल हे वनडे क्रिकेट में 99 रन पर नाबाद रहने वाले 16वें बल्लेबाज* बन गए हैं. खास बात यह है कि न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले, साल 1981 में ब्रूस एडगर भारत के खिलाफ ऑकलैंड में 99 रन पर नाबाद* रहे थे. इतना ही नहीं, हे ने यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले पहले न्यूजीलैंड विकेटकीपर होने का सम्मान भी हासिल कर लिया. इससे पहले, एंडी फ्लावर (1999) और स्वप्निल पाटिल (2014) के अलावा किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज ने यह कारनामा नहीं किया था. वहीं भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग एक मात्र बल्लेबाज हैं, जो 99 रन पर नॉट आउट रहे हैं. सहवाग 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डांबुला में 100 रन से केवल 1 रन दूर रहकर मैदान से वापस लौटे थे. 

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया संघर्ष

न्यूजीलैंड की पारी में मिशेल हे के अलावा मुहम्मद अब्बास ने भी 41 रन बनाए, जिससे टीम 292 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर सकी. पाकिस्तान के गेंदबाजों की बात करें, तो मोहम्मद वसीम जूनियर और सुुफियान मुकीम ने दो-दो विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ, फहीम अशरफ और आकिफ जावेद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की हालत ठीक नहीं है, उसने 150 रन के अंदर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं और उसकी हार अब निश्चित दिख रही है. 

ऐसे ही नहीं हारा लखनऊ, जहीर खान की शिकायत सुनिए, बताया- क्यूरेटर ने किया खेला

श्रेयस अय्यर का जवाब नहीं! एक साथ तोड़े धोनी-गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड, शेन वार्न की बराबरी कर मचाई हलचल

मैच जीतकर पंजाब किंग्स ट्रोल मूड में, ऋषभ के बाद दिग्वेश को भी चिढ़ाया, सेलीब्रेशन का ऐसे बनाया मजाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >