बाबर और रिजवान की वापसी- पर नहीं बदला माहौल, पाकिस्तान की लगातार चौथी हार, न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त

PAK vs NZ: पाकिस्तान की हार का सिलसिला जारी रहा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे में 73 रनों से उसे हरा दिया. अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के बावजूद पाक टीम न्यूजीलैंड की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई. यह पाकिस्तान की साल 2025 में खेले गए छह वनडे मैचों में पांचवीं और लगातार चौथी हार है.

PAK vs NZ: पाकिस्तान टीम के लिए लगातार हारने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. टी20 मैचों की सीरीज के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है. तीन मैचों की सीरीज में नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान की इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई, लेकिन नतीजे में कोई फर्क नहीं पड़ा. न्यूजीलैंड की दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के सामने पाक क्रिकेटर्स पूरी तरह नतमस्तक नजर आए. यह पाकिस्तान की इस साल खेले गए 6 ओडीआई में पांचवीं और लगातार चौथी हार है. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर में ही अकीफ जावेद ने विल यंग को मात्र 1 रन पर आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद निक केली (15) और हेनरी निकोल्स (11) भी जल्दी आउट हो गए, जिससे मेजबान टीम 12.4 ओवर में ही 50/3 के संकट में आ गई. हालांकि, मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने टीम को इस मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. दोनों ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी की और धीरे-धीरे रनगति को बढ़ाया. चैपमैन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 38वें ओवर में अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया. 

उन्होंने 132 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. दूसरी ओर, मिचेल ने 76 रनों की पारी खेली और एक मजबूत साझेदारी की नींव रखी. दोनों ने रिकॉर्ड साझेदारी की. जब ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है, तभी इरफान खान और हारिस रऊफ ने तेजी से विकेट चटकाकर टीम को झटका दिया. लेकिन इसके बाद पाकिस्तान मूल के डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. 

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

उनकी इस विस्फोटक पारी ने न्यूजीलैंड को 344/9 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. पाकिस्तान की गेंदबाजी में इरफान खान सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने 51 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं, हारिस रऊफ और अकीफ जावेद ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि नसीम शाह और मोहम्मद अली ने एक-एक विकेट लिया.

पाकिस्तानी मूल के कीवी खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, क्रुणाल पांड्या का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

मजबूत शुरुआत को अंत तक नहीं खींच सका पाक

345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बढ़िया रही. डेब्यूटेंट उस्मान खान और अब्दुल्ला शफीक ने 83 रनों की तेज साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रनगति को बनाए रखा, लेकिन 13वें ओवर में नाथन स्मिथ ने उस्मान खान को 39 रन पर आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया. इसके बाद 16वें ओवर में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने अब्दुल्ला शफीक (36) को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 88/2 हो गया.

बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की इस मैच में वापसी हुई थी. दोनों ने पारी को संभालने की कोशिश की और 76 रनों की साझेदारी निभाई. लेकिन 29वें ओवर में मोहम्मद अब्बास ने रिजवान को 30 रन पर आउट कर दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 164/3 हो गया. बाबर आजम ने इसके बाद सलमान अली आगा के साथ मिलकर 89 रन जोड़े और टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाने का प्रयास किया. बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए और अपने वनडे करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया.

हालांकि, 39वें ओवर में विल ओ’रूर्के ने बाबर को आउट कर पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया. बाबर के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 40वें ओवर में तैय्यब ताहिर रन आउट हो गए और इरफान खान गोल्डन डक पर आउट हो गए. 43वें ओवर में नाथन स्मिथ ने नसीम शाह और हारिस रऊफ को आउट कर पाकिस्तान की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं. सलमान अली आगा (58) ने संघर्ष किया, लेकिन अंत में जैकब डफी ने उन्हें भी आउट कर दिया. आखिरी विकेट अकीफ जावेद के रूप में गिरा और पाकिस्तान की पूरी टीम 44.1 ओवर में 271 रन पर ऑलआउट हो गई.

पाकिस्तान के खिलाफ मार्क चैपमैन का तूफान, ऐतिहासिक शतक के साथ हासिल किए तीन कीर्तिमान

न्यूजीलैंड की ओर से नाथन स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8.1 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके. जैकब डफी ने 2 विकेट लिए, जबकि ब्रेसवेल, मोहम्मद अब्बास और विल ओ’रूर्के को 1-1 सफलता मिली. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास ने इस मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

‘मुझे समझ नहीं आाता धोनी…’, सीएसके की हार के बाद वाटसन ने उठाए सवाल

जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ी समस्या, जो रूट ने भी दिया धोखा, जो जिम्मेदारी कभी नहीं निभाई, उससे कर लिया किनारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >