गोविंदा के दामाद ने दिल्ली में मचाया बवाल, DPL में 243 का स्ट्राइक रेट और 23 छक्के-चौके की मदद से जड़ी सेंचुरी शतक

Nitish Rana Fiery Century DPL 2025: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए डीपीएल 2025 एलिमिनेटर में नितीश राणा ने 55 गेंदों पर 134* रन ठोककर वेस्ट दिल्ली लायंस को 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दिलाई. आठ चौके और 15 छक्कों से सजी उनकी पारी ने क्वालिफायर-2 का टिकट पक्का किया.

Nitish Rana Fiery Century DPL 2025: वेस्ट दिल्ली लायंस ने कप्तान नितीश राणा की धमाकेदार बल्लेबाजा की बदौलत अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से मात देकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती ओवरों में दो विकेट जल्दी गिर गए. लेकिन इसके बाद राणा ने कमान संभाली और 55 गेंदों पर आठ चौकों और 15 छक्कों की मदद से नाबाद 134 रन ठोक दिए. राणा ने 243.64 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. उन्होंने कृष यादव (31) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़ते हुए मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया.

134* रन की पारी से पहले, नितीश राणा ने इस सीजन की आठ डीपीएल पारियों में कुल 135 रन ही बनाए थे. लेकिन शुक्रवार रात अरुण जेटली स्टेडियम ने कुछ खास देखा. दो साल के उतार-चढ़ाव के बाद दिल्ली की जर्सी में वापसी करने वाले नितीश राणा ने ऐसी पारी खेली, जो लंबे समय तक याद रखी जाएगी. पिंडली की चोट से जूझते हुए और तीखी नोकझोंक का सामना करते हुए, वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान ने दिखा दिया कि उन्हें दिल्ली क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा क्यों माना गया था.

राणा ने मचाया गदर

दबाव से भरे इस एलिमिनेटर में राणा ने टीम के लिए दीवार बनकर खड़े रहे. उन्होंने नो-बॉल पर जीवनदान पाकर शतक पूरा किया, तो डगआउट से उठी जोरदार आवाजों ने जीत सुनिश्चित कर दी थी. 2023 में राणा ने दिल्ली क्रिकेट छोड़ उत्तर प्रदेश चले गए, लेकिन वहां उन्हें मजा नहीं आया. फिर डीपीएल 2025 की नीलामी में राणा ने चौंकाते वापसी की. आज रात उन्होंने साबित कर दिया कि यह वापसी क्यों मायने रखती थी. शुरुआती झटकों के बाद जब अंकित कुमार और आयुष दोसाजा आउट हुए, तो कप्तान मैदान पर आए और तुरंत मैच का रुख बदल दिया. दिग्वेश राठी की लगातार तीन गेंदों पर छक्के मारकर उन्होंने लय पकड़ ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. पिंडली में तकलीफ के बावजूद वह लगातार बाउंड्री ढूंढते रहे और मैच को अपनी पकड़ में रखा. जब तक कृष यादव (31) आउट हुए, तब तक राणा मुकाबले को पूरी तरह पलट चुके थे. 42 गेंदों पर शतक पूरा करते ही राणा ने डीपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा और दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. 

DPL इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

165 रन: आयुष बडोनी, स्ट्राइक रेट: 240 (साल 2024)

134 रन*: नितीश राणा, स्ट्राइक रेट: 243.64 (साल 2025)

121 रन*: अनुज रावत, स्ट्राइक रेट: 183.33 (साल 2024)

कैसा रहा मैच का हाल

इससे पहले सुपरस्टार्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए. सलामी जोड़ी अनमोल शर्मा और अंकुर कौशिक ने तेजतर्रार शुरुआत दी और 67 रन जोड़े, लेकिन बीच में तिहाई झटकों से टीम दबाव में आ गई. स्कोर 78/3 होने के बाद कप्तान तेजस्वी दहिया (60 रन, 33 गेंद) और सुमित माथुर (नाबाद 48 रन, 26 गेंद) ने चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी और स्कोर 201 तक पहुंचाया. 

202 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही दो विकेट गिर गए. लेकिन कप्तान राणा ने मोर्चा संभाला और कृष यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया. कृष ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए और अमन भारती का शिकार बने, लेकिन राणा ने एक छोर थामे रखा. उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और ताक़तवर शॉट्स से भरी अपनी पारी को अंजाम तक पहुंचाते हुए टीम को जीत दिलाई.

गोविंदा के दामाद कैसे हुए नितीश राणा

क्रिकेटर नितीश राणा का रिश्ता बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा से ससुराल के जरिए जुड़ा है उन्होंने गोविंदा की भांजी साची मारवाह से विवाह किया है. साची, गोविंदा की बहन संगीता मारवाह की बेटी हैं, इसलिए नितीश राणा, गोविंदा के दामाद कहलाते हैं. राणा की शतकीय पारी ने लायंस को जीत दिलाई और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई. अब वेस्ट दिल्ली लायंस का सामना शनिवार को ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा. इस मैच का विजेता सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ फाइनल खेलेगा.

ये भी पढ़ें:-

BCCI के नए फिटनेस टेस्ट को एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे घटिया, कहा- यह फेफड़े को…

जब शोएब अख्तर की एक हरकत से कलकत्ता में भड़क गया दंगा, IND vs PAK का वो मैच जो बिना दर्शकों के खेला गया

कौन हैं 4 गेदों पर 4 विकेट लेने वाले आकिब नबी? दलीप ट्रॉफी के इतिहास में झटकी पहली डबल हैट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >