विश्व क्रिकेट में नेपाल का बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को T20I मैच में हराकर रचा इतिहास

Nepal beat West Indies in T20I: नेपाल ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. शरजाह में खेले गए इस मैच में नेपाल एक एसोशिएट मेंबर होते हुए किसी फुल मेंबर टीम को इस फॉर्मेट में हराने वाली पहली टीम बन गई है.

Nepal beat West Indies in T20I: नेपाल क्रिकेट टीम ने शनिवार को विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज टीम को हराकर इतिहास रच दिया है. रोहित पौडेल की अगुवाई में नेपाल ने शारजाह में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 19 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी फुल-मेंबर टीम को मात दी. तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मिली इस जीत से नेपाल ने 1-0 की बढ़त बना ली. फुल-मेंबर टीम के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत नेपाल ने शानदार अंदाज में की. इससे पहले नेपाल ने 2014 में अफगानिस्तान को एक टी20 मैच में हराया था, लेकिन उस समय अफगानिस्तान अभी भी एसोसिएट सदस्य था.

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन नेपाल ने शनिवार को इतिहास रचने का ही फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए. हालांकि नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही जब 12 रन पर ही दोनों ओपनर कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद कुशल मल्ला (21 गेंदों पर 30 रन) ने कप्तान पौडेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी की. लेकिन डेब्यू लेग स्पिनर नवीन बिदैसी ने पौडेल और मल्ला दोनों को आउट कर दिया. बिदैसी ने 3 विकेट लेकर 29 रन दिए.

लेकिन गुलशन झा (16 गेंदों पर 22 रन) और दिपेंद्र सिंह (19 गेंदों पर 17 रन) ने टीम को 140 के पार पहुंचा दिया. गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि नवीन बिदैसी ने 3 विकेट निकाले. अंतिम से पहले ओवर में जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए और नेपाल का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन पर ही रुक गया.

वेस्टइंडीज की पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने काइल मेयर्स के चौके से शुरुआत की, लेकिन वे जल्दी ही आउट हो गए. भुर्तेल की शानदार डायरेक्ट हिट ने मेयर्स को पवेलियन भेजा. वहीं डेब्यू कर रहे अकेम ऑगस्टे ने दो छक्के जरूर लगाए, लेकिन पावरप्ले में वे भी चलते बने. 40/2 पर वेस्टइंडीज अभी भी मुकाबले में थी, मगर नेपाल के स्पिनरों ने दबाव बना दिया. दीपेंद्र ऐरी की बेहतरीन फील्डिंग ने केसी कार्टी को रन आउट कर दिया, जबकि भुर्तेल ने होल्डर को सस्ते में निपटा दिया.

वेस्टइंडीज नेपाल को चुनौती देने में नाकाम रही और लगातार विकेट गंवाती रही. वेस्टइंडीज के लिए नवीन बिदैसी (25 गेंदों पर 22 रन) सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. अंत में फैबियन एलन (14 गेंदों पर 19 रन) और कप्तान अकील होसैन (9 गेंदों पर 18 रन) ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट खेले, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई. फैबियन एलन को आखिरी 20 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे, मगर लक्ष्य बहुत बड़ा साबित हुआ. पूरी वेस्टइंडीज टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी.

नेपाल ने किया डॉमिनेट

नेपाल ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को चौंकाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. नेपाल ने इस मैच में हर विभाग में योगदान देकर वेस्टइंडीज को चौंका दिया. उसके छह बल्लेबाजों ने छक्के लगाए, छह गेंदबाजों ने विकेट लिए और फील्डिंग भी इतनी तेज रही कि मैच का रुख नेपाल की ओर ही झुका रहा. यह नेपाल की किसी फुल-मेंबर देश पर पहली जीत रही. 19 रन की इस जीत के बाद फैन्स ने जमकर जश्न मनाया. अब नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

हाथ मिलाने को बेदम क्यों हैं पाकिस्तान, अब सलमान आगा ने हैंडशेक पर निकाली भड़ास

‘किसी को नहीं रोकेंगे…’ पाकिस्तानी फिर करेंगे ‘गंदी हरकत’, कप्तान सलमान आगा ने उगला जहर

श्रीलंका को धोने के बाद सैमसन ने जीता ‘इंपैक्ट प्लेयर’ अवॉर्ड, गंभीर का रिएक्शन वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >