MS Dhoni Video: फिर दिखा धोनी का पुराना रूप, इस फैसले ने पलट दिया मैच का रुख

MS Dhoni Throw Video: आईपीएल 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला खेला गया. जिसमें 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने रूप में नजर आए. मैदान पर उनकी फुर्ती, ऐसी दिखी जैसे वो अपने शुरुआती दिनों में नजर आते थे. धोनी की कप्तानी में भी वही दमखम नजर आया, जब वो टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते दिखते थे.

MS Dhoni Throw Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने तेवर में नजर आए. उन्होंने मैदान में कप्तानी करते हुए कई ऐसे फैसले लिए, जिसने मैच का रुख ही बदल डाला. लखनऊ के खिलाफ मैच में धोनी ने विकेट के पीछे से जैसे-जैसे फैसले लिए, फैन्स को 15 साल पहले वाले धोनी याद आने लगे. चेन्नई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले ‘थाला’ धोनी पिछले तीन मुकाबले में टीम को जीत नहीं दिला पाए, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही थी, लेकिन सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 166 के स्कोर पर रोक दिया.

‘चीते की चाल, बाज की नजर और धोनी के डीआरएस पर संदेह नहीं करते’

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी का डीआरएस भी काफी चर्चा में रहा. लखनऊ की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने पूरन को अपनी गेंद पर बीट किया. कंबोज की गेंद को पूरन अच्छी तरह से नहीं खेल पाए. कंबोज ने अंपायर की ओर देखते हुए एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की. लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया, बाद में कप्तान धोनी ने डीआरएस ले लिया. रिव्यू में पूरन साफ एलबीडब्ल्यू आउट थे. अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और पूरन को आउट करार दिया. सोशल मीडिया में धोनी के डीआरएस की अब जमकर चर्चा हो रही है. फैन्स कह रहे हैं, “चीते की चाल, बाज की नजर और धोनी के डीआरएस पर संदेह मत करना.”

धोनी ने अनोखे अंदाज में किया अब्दुल समद को रन आउट, वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे काफी स्ट्रॉंग नजर आते रहे हैं. जब गेंद धोनी के हाथ पर होता है, तो बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़ने की गलती नहीं करता. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने अपनी चपलता को एक बार फिर से साबित किया. उन्होंने अब्दुल समद को अनोखे अंदाज में रन आउट किया. समद गेंद को टच कर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन विकेट के पीछे दौड़ लगाकर धोनी ने गेंद को लपक लिया. कप्तान ऋषभ पंत स्ट्राइकिंग एंड पर दौड़कर पहुंच गए, लेकिन जबतक समद छोर बदलते, धोनी के शानदार थ्रो ने गिल्ली उड़ दी. 30 गज की दूरी से धोनी ने शानदार थ्रो किया, जो सीधे विकेट पर गिरी. धोनी के इस अनोखे थ्रो को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए. समद को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >