गिल और सिराज स्क्वॉड में, लेकिन कर दिया खेल, मोहम्मद कैफ ने चुनी Asia Cup के लिए टीम इंडिया

Mohammad Kaif’s Indian Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा 19 अगस्त को होगी, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी पहले ही अपनी पसंद की टीमें साझा कर रहे हैं. हरभजन सिंह के बाद अब मोहम्मद कैफ ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम चुनी है.

Mohammad Kaif’s Indian Squad for Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के शेड्यूल के हिसाब से अब केवल 23 दिन बचे हैं. 2 साल बाद टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है. अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को की जाएगी. भले ही आधिकारिक टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन दिग्गज खिलाड़ी अपनी पसंद की टीम जरूर घोषित कर रहे हैं. दो दिन पहले हरभजन सिंह ने अपना इंडियन स्क्वॉड शेयर किया था, अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपनी टीम की भविष्यवाणी कर सनसनी मचा दी है. अपने यूट्यूब चैनल पर विचार साझा करते हुए कैफ ने भारत की 15 सदस्यीय टीम में चौंकाने वाले नाम रखे.  

कैफ ने  भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे शुभमन गिल को टीम में तो शामिल किया, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा. कैफ की सेट-अप में बेंच पर बैठे दिखाई दिए. मोहम्मद कैफ ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना, जबकि तिलक वर्मा को नंबर 3 पर रखा. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कैफ ने कप्तानी सौंपी, वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया. कैफ ने अपने साहसिक चयन को सही ठहराते हुए सबसे छोटे फॉर्मेट में संतुलन और बहुमुखी प्रतिभा की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी और अभिषेक के हालिया ऑलराउंड प्रदर्शन को अहम कारण बताया.

कैफ ने मिडिल और लोअर ऑर्डर लाइन-अप में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव शामिल किया है. जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करेंगे और उनका साथ अर्शदीप सिंह देंगे. वहीं मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, जितेश शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल तो किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा. इसका मतलब टेस्ट कप्तान, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के स्टार पेसर, आईपीएल का सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज और टी20 का मौजूदा मिस्ट्री स्पिनर सभी उनकी पसंदीदा XI से बाहर रहे.

आपको बता दें रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2023 में भारत ने अपना आठवां एशिया कप जीता था. तब मोहम्मद सिराज ने फाइनल में 6 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और शुभमन गिल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. लेकिन कैफ ने इस बार इन दोनों को ही प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है.

मोहम्मद कैफ की भारत टीम (एशिया कप 2025 के लिए)

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा और मोहम्मद सिराज.

अजीत अगारकर की अगुवाई वाली चयन समिति जैसे ही टीम को अंतिम रूप देगी, सभी की नजरें इस टीम पर रहेंगी. टी20 का बादशाह भारत इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करेगा, यह देखने वाली बात होगी. भारत की मेजबानी में इस टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में खेला जाएगा. वहीं भारत-पाकिस्तान का धमाकेदार मैच 14 सितंबर को इसी ग्राउंड पर होगा.

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup 2025 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, खुद ही कर दिया क्लियर, BCCI ने भी दिया अपडेट

BCCI का बड़ा फैसला, गंभीर चोट पर मिलेगा सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी, जानें नया नियम

Asia Cup: सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में सचिन और विराट का नाम नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >