‘सोचकर दिमाग हिल जाता है कि…’ डिविलियर्स ने 9 IPL टीमों को लताड़ा, इस सेंचुरी के बाद CSK को बताया लकी

AB de Villiers on Dewald Brewis : दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20I में 41 गेंदों में शतक और 56 गेंदों पर 125 रन की धमाकेदार पारी खेली. बेबी एबी के नाम से मशहूर ब्रेविस पर एबी डिविलियर्स ने कहा कि आईपीएल 2025 ऑक्शन में उन्हें न लेना फ्रेंचाइजियों का बड़ा गंवाया मौका था.

AB de Villiers on Dewald Brewis : दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने मंगलवार को डार्विन के मारा क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा. उन्होंने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 41 गेंदों में शतक जड़कर विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. अपने रेंज-हिटिंग और खेल के अंदाज के कारण दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के नाम पर बेबी एबी के नाम से जाने जाने वाले ब्रेविस ने 56 गेंदों पर 125 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैदान में आग लगा दी. एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस को नजरअंदाज करने के लिए फ्रेंचाइजियों को आड़े हाथों लिया है और इसे एक बड़ा गंवाया हुआ मौका बताया है.

इस पारी के बाद डिविलियर्स ने कहा कि ऑक्शन में ब्रेविस को न लेने के कारण अन्य आईपीएल टीमों ने ‘बुरी तरह चूक’ की और यह भी जोड़ा कि सीएसके या तो बहुत किस्मत वाले हैं, या उन्होंने ‘सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक’ खेला है. उन्होंने एक्स/ ट्विटर पर लिखा, “आईपीएल टीमों के पास ऑक्शन में डेवाल्ड ब्रेविस को लेने का सुनहरा मौका था! बुरी तरह चूक गए. सीएसके या तो बहुत किस्मत वाले हैं, या फिर यह अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक हो सकता है. यह लड़का खेलना जानता है.” उन्होंने आगे लिखा, “यह सोचकर दिमाग हिल जाता है कि उन्हें किसी ने खरीदा ही नहीं! और अब वह चोटिल खिलाड़ी के रूप में आए हैं.”

दूसरे टी20 मैच का हाल

आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद, ब्रेविस को बाद में चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन के दौरान रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल कर लिया. 22 वर्षीय ब्रेविस ने अपने चारों ओर बने हाइप को सही साबित करते हुए ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर नाबाद 125 रन की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी करने के फैसले का नतीजा उलटा पड़ा और ब्रेविस के इंटरनेशनल करियर के पहले शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 218/7 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. 22 वर्षीय ब्रेविस ने टीम को 57/3 की खराब स्थिति से उबारा और ट्रिस्टन स्टब्स (31) के साथ 126 रनों की साझेदारी की. 

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआत में ही मुश्किल बढ़ गई. ओपनर ट्रेविस हेड (5) और कैमरन ग्रीन (9) जल्दी आउट हो गए. उनकी उम्मीदें टिम डेविड पर टिकी थीं, जिन्होंने सीरीज के पहले मैच में 83 रन बनाकर टीम को 17 रन से जीत दिलाई थी. नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए डेविड ने शुरुआत में तीन चौके लगाए और फिर कई विशाल छक्के जमाए. लेकिन उनका 24 गेंदों पर खेला गया 50 रन का तूफानी अर्धशतक तब खत्म हुआ जब उन्होंने कागिसो रबाडा की गेंद सीधे कवर में खेल दी. उनके 10वें ओवर में आउट होते ही टीम 17.4 ओवर में 165 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए युवा तेज गेंदबाज क्वेना माफाका और कॉर्बिन बॉश ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

डुप्लेसी का तोड़ा रिकॉर्ड

ब्रेविस की इस पारी में आठ छक्के और 12 चौके शामिल थे. उन्होंने इस पारी से दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में सबसे बड़े स्कोर का फाफ डुप्लेसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. डुप्लेसी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में बनाया गया 119 रन बनाए थे. वहीं ब्रेविस के नाम पर अब 125 रन दर्ज हैं.  

दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

  • 125 बनाम ऑस्ट्रेलिया – डेवाल्ड ब्रेविस
  • 119 बनाम वेस्टइंडीज – फाफ डु प्लेसिस
  • 117* बनाम न्यूजीलैंड – रिचर्ड लेवी
  • 117 बनाम पाकिस्तान – रीज़ा हेंड्रिक्स
  • 114* बनाम वेस्टइंडीज – मॉर्ने वैन वाइक

    इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत के साथ, तीन मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा, जिसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.

ये भी पढ़ें:-

शाई होप ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, पाकिस्तान के खिलाफ इतनी गेंद में जड़ा धुआंधार शतक

गोल्डन डक पर मोहम्मद रिजवान क्लीन बोल्ड, गेंद ने बेल्स को ऐसे चूमा कि हैरान रह गया पाकिस्तानी कप्तान, देखें वीडियो

Watch: हैरान कर देने वाला नजारा, AUS vs SA मैच में गेंद स्टंप पर लगी लाइट भी जली, खिलाड़ी आउट नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >