मैंने सच बता दिया…, श्रीसंत की पत्नी के तीखे बोल पर ललित मोदी बिफरे, स्लैपगेट मामले पर कही ये बात

Lalit Modi on Slapgate after Bhuvneshwari Sreesanth comment: 2008 के आईपीएल में हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था, जिसे स्लैपगेट कहा गया. 18 साल बाद ललित मोदी ने इसका वीडियो जारी किया, जो तेजी से वायरल हुआ. श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने कड़ी नाराजगी जताई, जबकि मोदी ने इसे सच बताकर अपना बचाव किया.

Lalit Modi on Slapgate after Bhuvneshwari Sreesanth comment: 2008 में पहले आईपीएल का पहला विवाद. हरभजन सिंह ने श्रीसंत को उल्टे हाथ से थप्पड़ मारा. इस मामले का नामकरण भी हो गया- स्लैपगेट. उस विवाद को 18 साल हो गए, लेकिन किसी ने उसका वीडियो नहीं देखा था. सबने केवल रोते हुए श्रीसंत और उनको संभालते हुए जयवर्धने और अन्य खिलाड़ी ही नजर आए थे. हालांकि अब उस समय आईपीएल के चेयरमैन रहे ललित मोदी ने पूरे विवाद का वीडियो फुटेज जारी कर दिया है. जैसे ही यह क्लिप सामने आई तूफान की तरह वायरल हो गई. इस वीडियो पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी. लेकिन पूर्व आईपीएल चेयरमैन और फरार कारोबारी ललित मोदी ने खुद का बचाव किया है. 

ललित मोदी ने 17 साल बाद माइकल क्लार्क को दिए इंटरव्यू में यह अनदेखा फुटेज जारी किया. इसके बाद भुवनेश्वरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे ‘घिनौना, निर्मम और अमानवीय’ करार दिया. उन्होंने लिखा, “ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए. आप लोग इंसान ही नहीं हैं, जो महज अपनी सस्ती शोहरत और पब्लिसिटी के लिए 2008 की पुरानी घटना को फिर से उछाल रहे हैं. श्रीसंत और हरभजन उस मामले को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं. आज वे दोनों बच्चों के पिता हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन आप लोग उन्हें फिर से उसी दर्दनाक याद में खींच लाना चाहते हैं. यह हरकत न सिर्फ घिनौनी है, बल्कि निर्दयी और अमानवीय भी है.”

मैंने सच बताया है- ललित मोदी

ललित मोदी ने इस पर अपना बचाव किया है. आईएएनएस से बात करते हुए मोदी ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता कि वह क्यों गुस्सा हो रही हैं. मुझसे एक सवाल पूछा गया और मैंने सच बता दिया. इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता. मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं. उस वक्त श्रीसंत ही पीड़ित थे और मैंने वही कहा. पहले कभी मुझसे यह सवाल नहीं पूछा गया था, लेकिन जब क्लार्क ने पूछा तो मैंने जवाब दे दिया.”

हरभजन ने कहा श्री ने उकसाया

आईपीएल 2008 में उस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हरभजन और पंजाब किंग्स के गेंदबाज श्रीसंत मैच के दौरान लगातार बहस कर रहे थे. लेकिन विवाद उस वक्त बढ़ गया जब मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन चलते-चलते श्रीसंत को चेहरे पर थप्पड़ मार बैठे. यह खबर उस वक्त केवल प्रिंट मीडिया तक सीमित रही थी, लेकिन फिर भी जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया था. बाद में हरभजन ने माना था कि हालांकि श्रीसंत ने उन्हें उकसाया था. 

श्रीसंत की बेटी की बात से हरभजन सिंह का दिल टूटा

यह हरभजन के करियर की सबसे शर्मनाक घटना है और उन्होंने इसके लिए श्रीसंत से सैकड़ों बार माफी मांगी है. रविचंद्रन अश्विन को दिए एक इंटरव्यू में हरभजन ने यह भी याद किया था कि कुछ साल पहले श्रीसंत की बेटी ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया था. उसने कहा था, ‘आपने मेरे पापा को मारा था’. हरभजन ने कहा कि उस पल उनका दिल टूट गया था और वे रोने की कगार पर पहुंच गए थे. हालांकि दोनों ही क्रिकेटर उस वक्त से काफी आगे निकल चुके हैं और क्रिकेट की अपनी-अपनी दुनिया में व्यस्त हैं. 

ये भी पढ़ें:-

ऐसे कौन आउट होता है भई! वाइड वाली गेंद पर अपना ही बल्ला विकेट पर दे मारा, देखें शे होप का अजूबा

द्रविड़ के जाने के बाद संजू सैमसन रॉयल्स के साथ बने रहेंगे? इन 3 विकल्पों में से दोनों को लेना होगा फैसला

एलेक्स हेल्स ने 24 घंटे में तोड़ दिया पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खतरे में पड़ा गेल का T20 का ताज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >