जो रूट के गिफ्ट से बच्चा हुआ इमोशनल, ENG vs SA मैच में शतक के बाद बिन मांगे पूरी की मुराद

Joe Root Gifts his gloves to kid after century: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो रूट का शतक इंग्लैंड के फैंस के लिए शानदार नजारा था, लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया. ठीक 100 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी उन्होंने स्टैंड में बैठे एक छोटे बच्चे को एक गिफ्ट दिया, जिसे पाकर वह खुशी से भर गया.

Joe Root Gifts his gloves to kid after century: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 342 रन से जीत दर्ज की. यह वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम की सबसे ज्यादा रनों से दर्ज की गई जीत बन गई. इस मैच में भी इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट का शानदार फॉर्म लगातार जारी है. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भी छाए हुए हैं. रविवार को तीसरे वनडे में रूट ने 96 गेंदों में शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. यह उनका ओडीआई करियर का 19वां शतक है. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो रूट का शतक इंग्लैंड के फैंस के लिए शानदार नजारा था, लेकिन आउट होने के बाद उन्होंने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया. रूट जब कोर्बिन बॉश की गेंद पर ठीक 100 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे, तभी उन्होंने स्टैंड में बैठे एक छोटे बच्चे को देखा. सीधे बाहर जाने के बजाय वह रुके, मुस्कुराए और अपनी बैटिंग ग्लव्स उस बच्चे को दे दिए. उस नन्हे फैन का हैरान चेहरा तुरंत एक बड़ी मुस्कान में बदल गया. रूट का यह सादा, दिल छू लेने वाला इशारा उस छोटे फैन के लिए यह मैच सिर्फ बनाए गए शतकों से यादगार नहीं रहेगा, बल्कि हमेशा जो रूट के ग्लव्स के अनमोल तोहफे के लिए याद किया जाएगा. एक ऐसा पल जिसे वह रनों से कहीं ज्यादा मायने रखेगा.

इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जो रूट के नाम

वनडे क्रिकेट में अपनी 172वीं पारी के दौरान मैदान पर रूट ने एक बार फिर क्लासिक बल्लेबाजी की. जो रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बाद इयॉन मोर्गन 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जैसन रॉय और मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम 12-12, जबकि जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर के पास 11-11 वनडे शतक हैं. उनकी पूरी तरह सधी हुई पारी और उनके 19वें वनडे शतक ने इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दी. 

ENG vs SA मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जहां जो रूट का साथ 21 वर्षीय जैकब बेथेल ने भी दिया. उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया. बेथेल की 110 रन की पारी बेहतरीन ड्राइव्स और दमदार शॉट्स से भरी थी, जिसने दिखा दिया कि क्यों उन्हें इंग्लैंड का उभरता सितारा कहा जा रहा है. दोनों ने मिलकर 182 रन की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को बेबस कर दिया.

इसके बाद जोस बटलर ने फिनिशिंग टच दिया. अनुभवी बल्लेबाज ने सिर्फ 32 गेंदों में नाबाद 62 रन जड़े और इंग्लैंड का स्कोर 414/5 तक पहुंचा दिया. यह अनुभव, युवा जोश और पावर हिटिंग का परफेक्ट संगम था. इस स्कोर के साथ इंग्लैंड पुरुषों के वनडे में 400+ का आंकड़ा सातवीं बार पार कर किया. इस मामले में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका है, जिनके नाम आठ बार 400+ का रिकॉर्ड है. 

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 21वें ओवर में केवल 72 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंग्लैंड ने 342 रनों के अंतर से जीत दर्ज की, जो वनडे इतिहास में रनों के अंतर से अब तक की सबसे बड़ी जीत बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिन्होंने 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका को तिरुवनंतपुरम में 317 रन से हराया था.

ये भी पढ़ें:-

IPL में क्रिस गेल का 66 गेंद में 175 रन का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा? यूनिवर्स बॉस ने खुद बताया उन चार खिलाड़ियों का नाम

Asia Cup 2025: कौन सा बैट्समैन-बॉलर रन और विकेट में रहेगा टॉपर, दिनेश कार्तिक ने की भविष्यवाणी, इसको बताया सरप्राइज प्लेयर

ODI में रनों के हिसाब से पांच सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >