एलिमिनेटर में धुआंधार पारी खेलने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा- ये हुआ होता तो अच्छा लगता

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 20 रन से जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और टीम को क्वालिफायर-2 में जगह मिली. मैच के बाद रोहित ने कहा कि वह चाहते थे कि इस सीजन में और भी अर्धशतक बना पाते.

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: रोहित शर्मा यूं ही नहीं बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं. आईपीएल 2025 के अहम एलिमिनेटर मैच में उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस (MI) को आगे से लीड करते हुए शानदार पारी खेली. मुल्लांपुर में खेले गए हाई-स्कोरिंग एलिमिनेटर मुकाबले में ‘हिटमैन’ ने एक बार फिर बड़ा मैच खेलते हुए 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली और टीम को 20 रन से जीत दिलाकर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ क्वालिफायर-2 का टिकट दिलाया. उन्हें शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर क्वालिफायर-2 में पहुंचने के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि वह चाहते थे कि इस सीजन में और ज्यादा अर्धशतक लगाते.

मैच के बाद रोहित ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, “मेरे नाम सिर्फ चार फिफ्टी हैं. और होतीं तो अच्छा लगता. लेकिन यह टीम के लिए एक शानदार दिन था. मुझे पता है कि एलिमिनेटर जैसे मैचों की अहमियत क्या होती है. हमें अगला कदम उठाना था और टीम ने मिलकर बेहतरीन प्रयास किया. जब मैं खेलता हूं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं. आज थोड़ी किस्मत भी थी, कैच छूटे, लेकिन फिर भी आपको टिक कर खेलना होता है.” (Rohit Sharma Statement after MI won IPL Eliminator vs GT.)

किस्मत वाला रहा और उसका फायदा उठाया- रोहित

इस सीजन रोहित ने अब तक 14 मैचों में 31.53 की औसत और 150.18 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं. वह टीम के लिए सूर्यकुमार यादव (673 रन) के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं. रोहित ने माना कि दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजी मुश्किल हो गई थी लेकिन टीम के गेंदबाजों ने संयम बनाए रखा. उन्होंने आगे कहा, “सच कहूं तो मैंने टूर्नामेंट में पहले भी ऐसे शॉट खेले हैं और आउट हुआ हूं. लेकिन आज किस्मत साथ थी और कैच छूटे. इसके बावजूद आपको लय बनाए रखनी होती है. मैं बस उसी पर फोकस कर रहा था. हमारी शुरुआत बेहतरीन रही और हमने उसका फायदा उठाया.” 

जॉनी को देखकर लगा ही नहीं कि उसका पहला मैच है

रोहित शर्मा ने गेंदबाजों और आईपीएल 2025 में जॉनी बेयरस्टो के डेब्यू मैच में प्रदर्शन पर तारीफ करते हुए आगे कहा, “ओस आने के साथ यह चुनौतीपूर्ण होने वाला था. गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. जॉनी मैंने उन्हें कई वर्षों से दूसरी तरफ से खेलते हुए देखा है. हम जानते हैं कि उनमें क्या गुण हैं. इस प्रारूप में खेलने का बहुत अनुभव है. ऐसा कभी नहीं लगा कि वह पहला गेम खेल रहा है. हमें शुरुआत मिली और हमने उसका फायदा उठाया.”

IPL 2025 Eliminator GT vs MI मैच का हाल

मैच में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनी बेयरस्टो (22 गेंदों में 47 रन) और रोहित की साझेदारी से तेज शुरुआत की. सूर्यकुमार यादव (33), तिलक वर्मा (25) और हार्दिक पंड्या (22*) की छोटी लेकिन उपयोगी पारियों की मदद से मुंबई ने 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में GT की ओर से साई सुदर्शन (80 रन) ने शानदार पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन अंत में मुंबई की सटीक गेंदबाज़ी के आगे टीम 208/6 तक ही पहुंच सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

अब मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स से 1 जून को अहमदाबाद में भिड़ेगी और जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 3 जून को करेगी.

IPL 2025 एलिमिनेटर जीतने के बाद गदगद हार्दिक पांड्या, बुमराह को लक्जरी बताते हुए इससे की तुलना

हम पूरी तरह मैच में थे, लेकिन…, शुभमन गिल ने गिनाए GT के हार के कारण, इनको दिया दोष

जहां कोहली हुए फेल, वहीं रोहित ने बना डाला बड़ा कीर्तिमान, IPL में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >