वैभव सूर्यवंशी का ‘चालीसा’ से गुणगान, IPL 2025 में शतक के बाद भक्ति रंग में क्रिकेट गाथा

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में शतक ठोककर तहलका मचा दिया था. गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंद पर ही वैभव ने 7 चौके और 11 छक्के जड़ दिए. उनके इस शतक ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. उनकी इस उपलब्धि पर भोजपुरी इंडस्ट्री ने चालीसा ही निकाल दी है.

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में धमाकेदार एंट्री ली है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए मात्र 14 साल की उम्र में ही डेब्यू करते हुए गजब का कहर ढा दिया. हर साल आईपीएल में कोई न कोई खिलाड़ी छा जाता है. इस साल तमाम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से वैभव का नाम भी जरूर जोड़ा जाएगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने तीसरे मैच में ही उन्होंने केवल 35 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया. यह ऐतिहासिक शतक कई रिकॉर्ड् तोड़ गया. इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद पूरी दुनिया के दिग्गजों ने आश्चर्य जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. हालांकि बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव के लिए भोजपुरी में एक चालीसा बना दी है. 

क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों को फैंस की ओर से ढेर सारा प्यार मिलता है. इसके पीछे उनका क्रिकेट के प्रति समर्पण और प्रदर्शन खासा मायने रखता है. वैभव की इस धमाकेदार पारी के बाद उनके प्रशंसकों ने चालीसा रिलीज किया है. ये बिल्कुल उसी तरह हैं, जैसे किसी भक्ति गीत में देवताओं का गुणगान करते हुए गाया जाता है. वैभव चालीसा में शब्दों को इस तरह गढ़ा गया है कि वे उनके क्रिकेटीय सफर की पूरी दास्तान बयां करते हैं. समस्तीपुर के ताजपुर जैसे छोटे कस्बे से निकलकर आईपीएल तक पहुंचने की उनकी प्रेरणादायक यात्रा इसमें खूबसूरती से दर्शाई गई है. इस चालीसा में उनके पिता द्वारा झेले गए संघर्षों को भी संवेदनशीलता से उकेरा गया है. साथ ही, आईपीएल में 35 गेंदों में शतक लगाकर रचा गया उनका ऐतिहासिक कारनामा भी खास तौर पर उल्लेखित है.

यह पहली बार नहीं है कि भोजपुरी इंडस्ट्री से ऐसा कुछ सामने आया हो. इससे पहले धोनी के लिए भी चालीसा निकाला जा चुका है. धोनी की बैटिंग, कप्तानी और खिलाड़ियों के प्रति उनके सम्मान को दिखाते हुए वह वीडियो वायरल हुआ था. अब वैभव के नाम की चालीसा भी यूट्यूब धड़ल्ले से आ रहे हैं. ताज्जुब की बात है कि एक नहीं बल्कि कई सारे वीडियोज इस तरह के बनाए गए हैं. 

वैभव का ऐतिहासिक शतक

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मौका मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने तीसरे मैच में शतक जड़ा था. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे.  इस दौरान उन्होंने 265.78 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग हुए सिर्फ 35 गेंदों में 100 रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने कि रिकॉर्ड अपने नाम किया. इससे पहले 37 गेंद में शतक का रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम पर था.  वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे. इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था. वैभव की पारी की आलम ये था कि उनके शतक में 94 रन केवल चौके और छक्के से आए थे. उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मुरली विजय के रिकॉर्ड की भी बराबरी की. इसके अलावा आईपीएल में सबसे कम आयु के शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही इतिहास रचा हो, लेकिन उनकी टीम इस सीजन बेहद बुरे दौर में प्लेऑफ स्टेज से बाहर हो चुकी है. राजस्थान ने 12 मैचों में से केवल 3 मैचों में जीत और 9 में हार झेली, जिससे वह पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. राजस्थान ने आईपीएल 2025 में कई मुकाबले बड़े नजदीकी अंतर से गंवाए हैं. केकेआर के खिलाफ अंतिम मैच में भी उसे 1 रन से हार मिली. आईपीएल फिलहाल भारत पाकिस्तान तनाव की वजह से स्थगित हुआ है, अगर यह किसी भी समय शुरू होता है, तो राजस्थान का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. 

घटिया देश ने फिर… सीज फायर उल्लंघन पर बिफरे शिखर धवन, पाकिस्तान को लगाई लताड़

‘कुत्ते की दुम…’ पाकिस्तान पर जमकर बरसे वीरेंद्र सहवाग, सीजफायर उल्लंघन पर लगाई लताड़

क्यों विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास नहीं लेना चाहिए? ब्रायन लारा ने बताया, कहा- उसे मनाया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >