टी20 का विश्व रिकॉर्ड, सचिन का IPL रिकॉर्ड, सूर्यकुमार ने IPL 2025 में सब कर दिया ध्वस्त

Suryakumar Yadav Record IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में लगातार 14वें टी20 मैच में 25+ रन बनाकर टेम्बा बावुमा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा. सूर्या ने इस सीजन हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाकर जबरदस्त निरंतरता दिखाई है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

Suryakumar Yadav Record IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को एक और टी20 मास्टरक्लास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. आईपीएल के 69वें पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के दौरान सूर्या ने अर्धशतकीय पारी से इतिहास रचते हुए लगातार 14वें टी20 मैच में 25 या उससे अधिक रन बनाए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है. आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव निरंतरता के पर्याय बन चुके हैं. मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी ने इस सीजन हर एक मैच में 25 से अधिक रन बनाए हैं. भारत के टी20 कप्तान ने लगातार 14 मैचों में 25+ स्कोर कर टेम्बा बावुमा का रिकॉर्ड तोड़ा. सूर्या ने इस सीजन धमाकेदार पारी से एमआई के लिए सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ा और मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

PBKS के खिलाफ एक बार फिर सूर्या ने मुंबई के लिए एक और अर्धशतक जमाया. 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 39 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस सीजन में उन्होंने अब तक 640 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं. सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में अब तक 29(26), 48(28), 27*(9), 67(43), 28(26), 40(28), 26(15), 68*(30), 40*(19), 54(28), 48*(23), 35(24), 73*(43), 57(39) के स्कोर बनाए हैं. 

IPL का इकलौता रिकॉर्ड अब सूर्या के नाम

पंजाब के खिलाफ मुंबई की पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जिम्मेदारी संभाली और टीम को मजबूती दी. उन्होंने सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक पेनल्टिमेट ओवर में पूरा किया. पारी की आखिरी गेंद पर वह अर्शदीप की यॉर्कर पर चूक गए और 57 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी का अंत हुआ. सूर्या का यह कारनामा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25 या उससे अधिक रन बनाने का भी रिकॉर्ड बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल (2023) और केन विलियमसन (2018) के नाम था, जिन्होंने 13-13 बार ऐसा किया था.

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 25+ स्कोर

  • 14* – सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 13 – केन विलियमसन (2018)
  • 13 – शुभमन गिल (2023)

मुंबई इंडियंस के भी बड़े रिकॉर्डधारी बने सूर्या 

यह किसी मुंबई इंडियंस बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में सबसे ज्यादा रन हैं. सूर्यकुमार अब इकलौते ऐसे MI बल्लेबाज हैं जिनके नाम 600+ रन दो अलग-अलग सीजन में हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2010 में 618 रन बनाए थे. 15 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा और उसे सूर्या ने PBKS के खिलाफ मुकाबले में तोड़ा.

मुंबई के लिए एक सीजन में सबसे ज्‍यादा रन

  • 640 – सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 618 – सचिन तेंदुलकर (2010)
  • 605 – सूर्यकुमार यादव (2023)
  • 553 – सचिन तेंदुलकर (2011)
  • 540 – लेंडल सिमंस (2015)

हालांकि पंजाब के खिलाफ अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में ही 187 रन बनाकर मैच जीत लिया. अब मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में 30 मई को एलिमिनेटर खेलेगी. 

शुभमन के पास होगा बहुत बड़ा मौका, कुंबले ने बताया रोहित-विराट के न होने पर गिल क्या हासिल कर सकते हैं

ऐसे ही नहीं जीते, रिकी पोंटिंग ने बताए PBKS की सफलता के राज, आगे इस खिलाड़ी के न होने पर जताई चिंता

MI की हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, खुद बताया PBKS ने कहां छीन लिया मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >