SRHvs RR Qualifier 2 : केकेआर के साथ कौन खेलेगा फाइनल, आज के मैच से होगा तय, जानें हेड टु हेड रिकाॅर्ड और रणनीति

आईपीएल का बेहद अहम मुकाबला चेन्नई में आज शाम खेला जाना है. इस मैच की विजेता टीम केकेआर के साथ फाइनल मैच मुकाबला खेलेगी.

SRHvs RR Qualifier 2 IPL 2024 : चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाना है. इस मैच की जीतने वाली टीम 26 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी. आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. आज जब दोनों टीम आमने-सामने होगी तो आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ पावर हिटर ट्रेविड हेड और अभिषेक शर्मा तथा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी के बीच मुकाबला होगा.


हेड टु हेड रिकाॅर्ड

राजस्थान और हैदराबाद की टीम ने अबतक 19 मैच खेले हैं, जिनमें से हैदराबाद ने 10 और राजस्थान ने नौ मैच जीते हैं. इस सीजन के अहम मुकाबले में दोनों टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया था जिसे हैदराबाद की टीम ने एक रन से जीता था. एसआरएच ने 201 रन बनाया था, लेकिन राजस्थान की टीम मात्र 200 रन ही बना पाई थी. इस सीजन में हेड और अभिषेक की जोड़ी आक्रामक बल्लेबाजी को नए स्तर तक ले गई है और इस जोड़ी को प्रशंसकों से ‘ट्रेविषेक’ नाम मिला है. हेड ने मौजूदा सत्र में 199.62 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक के नाम पर 207.04 के स्ट्राइक रेट से 470 रन दर्ज हैं. दोनों ने मिलकर अब तक 72 छक्के और 96 चौके मारे हैं. राजस्थान की टीम यह चाहेगी कि वह देश के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर चहल के साथ वह हेड, अभिषेक और क्लासेन को जल्दी से जल्दी आउट कर दें ताकि उनका प्रभाव मैच पर बना रहे. वहीं सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात है तो एक बार फिर जिम्मेदारी टी नटराजन पर होगी जो इस सत्र में टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं और यहां अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे.इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और पैट कमिंस की अनुभवी जोड़ी को भी काफी कुछ करना होगा क्योंकि पिछले दो मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने कोई विकेट नहीं लिया है.

Also Read : प्लेऑफ मुकाबले में हारने के बाद RCB के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकाॅर्ड, यहां भी CSK को पछाड़ा

शाहरुख खान ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर दर्शकों से कही ये बड़ी बात


पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

कोटला या वानखेड़े की तुलना में चेपाॅक में खेलना थोड़ा अलग है, हालांकि यहां गेंद, बैट पर रूककर आती है, जिसकी वजह से यहां शाॅट खेलना बहुत आसान नहीं होता है. साथ इस इस पिच पर हाई स्कोर मैच भी नहीं होता है. सीएसके और आरसीबी के बीच मैच में भी स्कोर बहुत बड़ा नहीं बना था.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को येनसन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल.
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौर, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन.

Also Read : स्मृति ईरानी ने कहा- भ्रष्टाचारी हैं मनीष सिसोदिया, दिल्ली हाईकोर्ट के जजमेंट से बात हुई पुख्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >