MI vs PBKS: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए हार्दिक पांड्या को आउट करने के लिए एक शानदार कैच पकड़ा. यह कैच मार्को जैन्सन के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर आया. पांड्या ने उससे पहली ही गेंद पर एक छक्का लगाया था और वे खतरनाक नजर आने लगे थे. ओवर की तीसरी गेंद भी बाउंड्री के पार जा सकती थी, लेकिन अय्यर ने हवा में उड़कर उसे रोक लिया. अय्यर लॉन्ग-ऑन से दौड़कर आए और हवा में उछलकर गेंद को रिवर्स-कप स्टाइल में पकड़ा और फिर जेवियर बार्टलेट की तरफ फेंक दिया.
रोहित और सूर्यकुमार का रिएक्शन वायरल
रिप्ले में दिखाया गया कि अय्यर ने गेंद को सही समय पर छोड़ा था. कैच पूरा करने के बाद, अय्यर ने मुंबई के दर्शकों की ओर इशारा करते हुए तालियां बजाने का आग्रह किया. वह कैच डगआउट के एकदम पास लिया गया था और रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ वहीं बैठे थे. दोनों ने जब श्रेयस की फुर्ती देखी तो दोनों का मुंह खुला का खुला रह गया. दोनों हैरान थे एक दूसरे को देखकर कुछ बात करने लगे थे. उनके रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो नीचे देखें…
मैच की बात करें तो ओपनर डिकॉक के तेजतर्रार शतक और नमन धीर के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से एमआई ने पंजाब के खिलाफ छह विकेट पर 195 रन बनाए. इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे डिकॉक ने 60 गेंद में 7 छक्कों और 8 चौकों से नाबाद 112 रन की पारी खेला. इसके साथ ही उन्होंने नमन धीर (50 रन, 31 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय 122 रन की साझेदारी की जब टीम तीसरे ओवर में 12 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी.
अर्शदीप ने पूरा किया अपना 100 आईपीएल विकेट
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप ने अपना 100 विकेट भी पूरा किया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अर्शदीप ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए तीसरे ओवर में रेयान रिकेल्टन (02) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा. रिकेल्टन ने अर्शदीप की गेंद को बाउंड्री पर शशांक सिंह के हाथों में खेला और इस तेज गेंदबाज का 100वां आईपीएल शिकार बने. अगली गेंद पर सूर्यकुमार भी शॉर्ट थर्ड मैन पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए.
ये भी पढ़ें…
CSK को झटका, खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर
क्या बारिश बिगाड़ेगी एमआई और पंजाब किंग्स का खेल? देखें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
