शिखर धवन ने चुना IPL 2025 फाइनल का विनर, शुभमन गिल के लिए कही ये बात

Shikhar Dhawan on IPL 2025 Champion: आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले प्रिडिक्शंस का दौर चल रहा है. हाल ही में डेविड वार्नर ने आरसीबी को इस बार की विजेता घोषित कर दिया है. अब शिखर धवन ने अपनी चैंपियन टीम का नाम बताया है.

Shikhar Dhawan on IPL 2025 Champion: आईपीएल 2025 का फाइनल अब केवल 2 दिन दूर है. 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम का 3 जून को आरसीबी से सामना होगा. इस मैच से पहले प्रिडिक्शंस का दौर चल रहा है. पहले डेविड वार्नर ने अपनी पसंदीदा टीम बताई, अब शिखर धवन ने अपनी पसंद की चैंपियन टीम का नाम लिया है. शिखर धवन ने खुलासा किया है कि वह इस बार मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2025 का खिताब जीतते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पांच बार की चैंपियन टीम इस समय ‘बेहद अच्छा प्रदर्शन’ कर रही है और उनके पास बेहतरीन संतुलन के साथ मजबूत लय भी है. धवन ने हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और अपने पूर्व क्लब पंजाब किंग्स (PBKS) से ऊपर चुना है. 

शिखर धवन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “इस बार का आईपीएल बेहद रोमांचक रहा है. फाइनल के लिए मेरी पूरी सपोर्ट मुंबई इंडियंस के साथ है. मुंबई इंडियंस की टीम बहुत अच्छा खेल रही है, टीम बेहद संतुलित है. जिस तरह से उन्होंने लय पकड़ी है, वो शानदार है और यह एक मजबूत तथा संतुलित टीम है. इसलिए मैं मुंबई के साथ हूं.” धवन पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे, जब टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी और सिर्फ मुंबई से ऊपर थी. हालांकि इस साल श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की अगुवाई में पंजाब की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप पर रही. 

इसे भी पढ़ें: आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

शुभमन गिल की कप्तानी पर भी बोले शिखर

बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने अपने वनडे उत्तराधिकारी शुभमन गिल को भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. 25 वर्षीय गिल को इंग्लैंड के खिलाफ जून में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कप्तानी सौंपी गई है. धवन ने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक बेहतरीन फैसला है. शुभमन ने हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अब मैच्योर हो चुके हैं. वह कई सालों से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुझे लगता है कि वह टेस्ट कप्तानी के लिए एकदम उपयुक्त उम्मीदवार हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे और टीम को साथ लेकर चलेंगे. यह नई जेन जी पीढ़ी है और मुझे यकीन है कि वह अच्छा करेंगे. मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं.”

इसे भी पढ़ें: पिता के बाद बाबर आजम की हुई लड़ाई, नमाज के बाद हाथापाई पर उतरे, वायरल हुआ वीडियो

सीनियर्स के ऊपर दी गई तरजीह

भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होगी, जो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत भी होगी. इस दौरे पर गिल को यह जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे सीनियर खिलाड़ियों से आगे रखते हुए दी गई है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में उन्हें खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा. 

इन्हें भी पढ़ें:

वो गेंदबाज जो बल्लेबाजों को सपने में डराता है, सचिन से तुलना करते हुए मनोज तिवारी ने बताया नाम

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी तय, एक हफ्ते बाद सगाई और इस दिन लेंगे साथ फेरे

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 24 पदकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर; इन खिलाड़ियों का रहा जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >