आखिर कैसे MI जीत जाती है? IPL 2025 फाइनल से पहले अश्विन ने उठाए सवाल, पिछला उदाहरण भी दिया

IPL 2025 R Aswin on Mumbai Indians Luck: आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर फाइनल की दहलीज पर कदम रखा. शुरुआत में लगातार हार झेलने के बाद MI ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 6 मुकाबले जीते. इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने MI की किस्मत पर टिप्पणी करते हुए 2018 के एक मैच का उदाहरण दिया.

IPL 2025 R Aswin on Mumbai Indians: आईपीएल 2025 का फाइनल अब केवल एक मैच दूर है. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को शानदार खेल में मात देते हुए 20 रन से मुकाबला जीत लिया. हालांकि मुंबई इंडियंस का सफर इस सीजन एक अलग रूप में चला, उन्होंने शुरुआती मुकाबले लगभग लगातार गंवाए, लेकिन उसके बाद लगातार 6 मैच जीतकर अब फाइनल से बस एक कदम दूर हैं. इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस (MI) की किस्मत पर एक दिलचस्प टिप्पणी की है. अश्विन ने एलिमिनेटर मैच में MI को मिले कुछ ‘लकी ब्रेक्स’ को लेकर अपनी राय रखी और 2018 में पंजाब के खिलाफ एक मुकाबले के अपने अनुभव से इसकी तुलना की.

MI vs GT मैच के बाद, अश्विन ने 2018 में पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए एक मुकाबले का जिक्र किया. उस समय वह पंजाब किंग्स के कप्तान थे. पत्रकार विमल कुमार से बात करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें अश्विन ने कहा कि मुंबई उस मैच में 13 ओवर के बाद संघर्ष कर रही थी और तभी फ्लडलाइट्स बंद हो गईं, जिससे 20 मिनट का ब्रेक हुआ. इसके बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की. उन्होंने कहा, “मैंने ये पहले भी देखा है. एक बार 2018 में, पंजाब और मुंबई का मुकाबला था. मैं पंजाब का कप्तान था. उस मैच में पंजाब पहले गेंदबाजी कर रहा था और मुंबई 13 ओवर में 80 के करीब पर 5 विकेट खो चुकी थी. मुंबई खेल में नहीं थी. तभी बिजली चली गई. फ्लडलाइट्स का करंट चला गया.” 

ब्रेक हुआ और स्कोर 180 के पार हो गया

अश्विन ने आगे कहा, “20 मिनट का ब्रेक हुआ. मैच फिर से शुरू हुआ. कीरोन पोलार्ड ने जबरदस्त पारी खेली. मुझे लगता है मुंबई ने 200 के करीब रन बनाए थे.” रविचंद्रन अश्विन ने 2018 के उस मैच में आए ब्रेक पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैसे बार-बार मुंबई इंडियंस को इस तरह का ‘लक’ मिलता है, यह समझ से बाहर है. उन्होंने कहा, “मैंने सोचा, ये कैसे हो सकता है? मुंबई इंडियंस को ऐसा ब्रेक कैसे मिल जाता है? आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं, लेकिन उन्हें किस्मत भी मिलती है. मुझे नहीं पता… कुछ तो है. हमें भी वो ‘लक’ ढूंढना होगा. वो कैसे आता है? मुझे नहीं पता.” 

बकौल अश्विन GT vs MI मैच कैसे बदला

अश्विन ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का जिक्र करते हुए कहा, “प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप की दौड़ में थे. जिस तरह से वो गेंदबाजी कर रहे थे, वो एलिमिनेटर में अलग ही स्तर पर पहुंच सकते थे. वो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे. एक ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने उन्हें 26 रन मारे, लेकिन उस ओवर में उन्होंने 2-3 गेंदों पर विकेट निकालने की पूरी कोशिश की. वो ओवर बेहद धारदार था, लेकिन विकेट नहीं मिला. इसके बाद गेम हाथ से निकल गया.”

उन्होंने आगे कहा, “उसके बाद उन्होंने एक कैच छोड़ा. फिर, कुसल मेंडिस ने सिराज की गेंद पर एक और कैच छोड़ा. इसके बाद रोहित शर्मा को कोई रोक नहीं सका. ऐसा लग रहा था जैसे खुदा का हाथ रोहित के साथ हो. उनके पास किस्मत थी, लेकिन उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया.”

GT vs MI मैच का हाल

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. जवाब में ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को सिर्फ 1 रन पर आउट कर दिया. साई सुदर्शन ने 80 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली. लेकिन आखिरी 5 ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और गुजरात टाइटंस को 208/6 तक ही सीमित रखा, जिससे मुंबई को 20 रनों की जीत मिली.

क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. 1 जून, रविवार को अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी का सामना करेगी. फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद में ही होगा. 

डेविड वार्नर की भविष्यवाणी; यह टीम जीतेगी IPL 2025, विराट नहीं इस खिलाड़ी को बताया फाइनल का POTM

IPL 2025 के बाद सुबह इंग्लैंड पहुंचे आशुतोष शर्मा और शाम को जड़ा शतक, केविन पीटरसन हुए हैरान

पाकिस्तान की भारत को धमकी, अगर वीजा नहीं मिला, तो उठाएगा ये बड़ा कदम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >