IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अनुभवी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. MI के IPL 2026 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ एक रोमांचक रन चेज में, रोहित शर्मा ने दबाव के बावजूद शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 78 रन बना डाले. ‘हिटमैन’ ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की, जिससे KKR के गेंदबाज बैकफुट पर आ गए और एमआई 221 रनों के विशाल लक्ष्य तक आसानी से पहुंच गया.
एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान कोहली का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. शर्मा के नाम अब IPL के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 मैचों में 40.03 की शानदार औसत से कुल 1,161 रन बनाए हैं. इस सूची में कोहली दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 36 मैचों में 1159 रन बनाए हैं.
IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बनें रोहित
‘हिटमैन’ इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 273 मैचों में 29.93 की औसत से कुल 7124 रन बनाए हैं, जिसमें 48 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं. मैच की बात करें तो, IPL 2026 के अपने पहले मैच में MI ने KKR पर छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को IPL के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा करने में मदद की. साथ ही 2012 के IPL सीजन के बाद पहली बार सीजन का पहला मैच जीतने में भी अहम भूमिका निभाई.
KKR पर MI की 6 विकेट से शानदार जीत
इस रन चेज के लिए कुछ खास करने की जरूरत थी और मुंबई के ओपनर्स ने ठीक वैसा ही किया. रोहित शर्मा (38 गेंदों में 78 रन) ने रिकेल्टन (41 गेंदों में 81 रन) के साथ मिलकर KKR के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. एक समय लग रहा था कि एमआई पूरे 10 विकेट से जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि रोहित के आउट होने के बाद टीम थोड़ी देर के लिए लड़खड़ाई, लेकिन फिर भी पांच गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
ये भी पढ़ें…
द एंड ऑफ बैड लक: 13 साल बाद बदली मुंबई इंडियंस की किस्मत, पहले मैच में हार का सिलसिला टूटा
फ्री में कैसे देखें राजस्थान और चेन्नई का मुकाबला, जानें मोबाइल और TV पर कैसे दिखेगा मैच
