पंजाब किंग्स ने बनाया IPL का गजब रिकॉर्ड, RCB, CSK और MI अब तक नहीं कर सके हासिल

Punjab Kings IPL Record in IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम जबरदस्त फॉर्म में है और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में एक बार फिर दमदार स्कोर खड़ा किया. हालांकि मुकाबला हार गई, लेकिन बल्लेबाजी के दम पर टीम ने एक बार फिर दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में यह टीम प्लेऑफ से पहले खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है.

Punjab Kings IPL Record in IPL 2025: आईपीएल 2025 के लीग चरण में अब केवल चार मैच शेष हैं. जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए 66वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ. प्लेऑफ के टॉप 2 की रेस में लगी पंजाब को निराशा ही हाथ लगी और दिल्ली ने उसे 6 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने 206 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हालांकि हार के बावजूद पंजाब की बल्लेबाजी ने दो गजब के रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने एक बार फिर 200 रन का आंकड़ा पार करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं. प्लेऑफ से पहले पंजाब की टीम एक संतुलित और मजबूत यूनिट के रूप में नजर आ रही है और इस साल खिताब जीतने की प्रमुख दावेदार मानी जा रही है. पंजाब ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 7 बार 200+ रनों का आंकड़ा पार किया है. उनके साथ गुजरात टाइटंस ने भी इस रिकॉर्ड पर नजरें गड़ा रखी हैं. 

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

  • 7 – पंजाब किंग्स (2025)*
  • 7 – गुजरात टाइटन्स (2025)*
  • 6 – मुंबई इंडियंस (2023)
  • 6 – कोलकाता नाइट राइडर्स (2024)
  • 6 – सनराइजर्स हैदराबाद (2024)
  • 6 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2024)

किसी टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर:

यह दुनिया के किसी भी लीग में किसी भी टीम के द्वारा सबसे ज्यादा बार बनाए गए 200 प्लस स्कोर भी हैं. पंजाब और गुजरात के अलावा इंग्लैंड की वॉरविकशायर ने टी20 ब्लास्ट में 2002 में खेलते हुए 7 बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया है. 

  • 7 – पंजाब किंग्स (IPL 2025)
  • 7 – गुजरात टाइटन्स (IPL 2025)
  • 7 – वॉरविकशायर (T20 ब्लास्ट 2022)

एक साल में सबसे ज्याादा बार 200+ रन बनाने का रिकॉर्ड

वहीं अगर बात करें सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की, तो यह भारतीय नेशनल टी20 टीम के नाम पर है. भारतीय पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के नाम एक कैलेंडर वर्ष में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2024 में 9 बार यह कारनामा किया था. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की नजर अब इस रिकॉर्ड पर भी टिकी हुई है, अगर उन्हें इसका मौका मिला. 

पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

टॉप 2 की रेस में कैसे पिछड़ गई PBKS, श्रेयस अय्यर ने बताया; DC के खिलाफ यहां हुई चूक

क्या शमी के लिये इंडिया टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं? अजीत अगरकर ने दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >