PBKS vs GT: गुजरात ने बनाए 162 रन, वैशाक को मिले तीन विकेट

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. वहीं पंजाब के लिए वैशाक को 3 विकेट मिले.

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. इस मैच में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए गुजरात को न्योता दिया है. GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से वैशाक को तीन विकेट मिले.

PBKS vs GT: पंजाब को मिला 163 रन का टारगेट

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम को साईं सुदर्शन के रुप में 37 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल और जोस वटलर के बीच 46 रन की साझेदारी हुई. टीम के 83 रन के स्कोर पर कप्तान गिल आउट होकर पवेलियन लौट गए. शुभमन गिल ने इस आईपीएल सीजन के पहले मैच में 27 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले.

इसके अलावा गुजरात के लिए डेब्यू कर रहे ग्लेन फिलिप्स भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं युजवेंद्र चहल को भी 4 ओवर में 28 देकर दो विकेट मिले.

PBKS vs GT: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

पंजाब की प्लेइंग 11- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे.

गुजरात की प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाड़ा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र

PBKS vs GT: दोनों कप्तानों का बयान

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. हमारा पिछला सीजन शानदार रहा था. उन्होंने कहा कि उनको मौजूदा समय में रहना है और अतीत के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है. आगे अय्यर बोलते हैं कि हमें अपनी सबसे बेहतरीन क्रिकेट खेलने की जरूरत है.

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विकेट काफी अच्छा लग रहा है. पिछले दो दिनों में रुक-रुक कर बारिश हुई है. यह बैटिंग करने के लिए एक अच्छा विकेट लग रहा है. पिछले साल हमारा सीजन काफी अच्छा रहा था. दो प्लेयर डेब्यू कर रहे हैं- ग्लेन फिलिप्स और अशोक शर्मा. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो आज के मैच में हमारे पास जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान और कगिसो रबाडा हैं. वह (बटलर) एक बहुत अनुभवी प्लेयर हैं, मुझे पूरा यकीन है कि उनका यह साल हमारे लिए बहुत शानदार रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-

15 साल के वैभव ने 15 गेंद में जड़ी फिफ्टी, रियान पराग ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज

PCB ने फखर जमान को किया बैन, PSL में बॉल टैम्परिंग करते रंगे हाथ पकड़ाया खिलाड़ी

संजू सैमसन को RR ने कैसे फंसाया जाल में, कप्तान रियान पराग ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >