SRH और KKR का IPL 2025 सफर समाप्त, आखिरी मैच के बाद दोनों कप्तानों ने कही ये बातें

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में एसआरएच ने केकेआर को 110 रनों से हराया. दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थीं और ये मुकाबला सिर्फ सम्मान के लिए था. मैच के बाद दोनों कप्तानों ने अपनी टीम की गलतियों और पूरे सीजन के प्रदर्शन पर बात की.

IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 के 68वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दोनों टीमों का इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला गया. दोनों चैंपियन टीमों का प्लेऑफ का सफर पहले ही समाप्त हो चुका था. सम्मान की लड़ाई में उतरी टीमों में एसआरएच ने बाजी मारी. रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद द्वारा दिए गए 279 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर (KKR) की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 110 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत हार के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी टीम की मैच में गलतियों और सीजन में सफर पर बात की. 

जहां कमिंस ने केकेआर के खिलाफ खेले गए अंतिम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन को खासतौर पर सराहा, इसके साथ ही टीम में मौजूद उच्च स्तर के खिलाड़ियों के साथ उन्हें फाइनल तक पहुंचने का लक्ष्य रखना चाहिए था और इस लक्ष्य को हासिल न कर पाने पर निराशा भी जताई. वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन को स्वीकार किया और उनकी गलतियों का फायदा उठाने और अच्छी गेंदों पर भी रन बनाने की क्षमता की सराहना की. रहाणे ने बताया कि टीम ने धीमी गेंदें, वाइड यॉर्कर जैसी रणनीतियों पर चर्चा की थी, लेकिन SRH के बल्लेबाज, खासकर हेनरिक क्लासेन, ने उन योजनाओं को भी बेअसर कर दिया.

पैट कमिंस की प्रतिक्रिया

पैट कमिंस ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “शानदार अंत रहा. सीजन के आखिरी कुछ मैचों में बहुत कुछ सही हुआ और जिस तरह की बल्लेबाजी हमने की, वो डराने वाली थी. हमारे पास जिस स्तर के खिलाड़ी हैं, उससे खराब हम नहीं खेल सकते. हमें फाइनल्स में होना चाहिए था, लेकिन इस साल हम नहीं पहुंचे. जब हमें इस तरह की विकेट मिलती हैं, तो हमें 250-260 तक स्कोर करना चाहिए और जब हालात मुश्किल हों, तो 170 तक पहुंचना जरूरी होता है, जो हम नहीं कर पाए.” Pat Cummins on SRH Journey in IPL 2025.

अजिंक्य रहाणे की प्रतिक्रिया

अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे लगा उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की. हां, हमने गेंदबाजी में कुछ गलतियां जरूर कीं. उन्होंने हर ढीली गेंद का फायदा उठाया और अच्छी गेंदों पर भी रन बनाए. इसका श्रेय एसआरएच बल्लेबाजों को जाता है, उनका इरादा कमाल का था. हमने धीमी गेंदें, वाइड गेंदें, वाइड स्लोअर गेंदें फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन जब गेंदबाज योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर पाते हैं, तो क्लासेन जैसे बल्लेबाज और बाकी एसआरएच खिलाड़ी. वे शानदार बल्लेबाजी करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हम निष्पादन के मामले में पीछे रह गए और पूरी पारी में गेंदबाजी यूनिट के तौर पर कई गलतियां कीं. इस सीजन में हमारे कुछ मौके थे, कुछ करीबी मैच भी थे, जहां हमें लगता है कि हमने एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. इसके अलावा, हमने अपनी पूरी कोशिश की, पूरी मेहनत की. इस तरह के फॉर्मेट में हर समय सतर्क रहना जरूरी होता है. यह फॉर्मेट बहुत कठिन है, IPL बहुत मुश्किल लीग है. एक टीम के रूप में हमारे पास मौके थे, हमारे पास ऐसे पल थे, शायद हम अंक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर होते. लेकिन कोई पछतावा नहीं है, इस सीजन से बहुत कुछ सीखने को मिला. सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. हम अगले साल और भी मजबूत होकर लौटेंगे.” Ajinkya Rahane on KKR Journey in IPL 2025.

पॉइंट्स टेबल में खिसकी केकेआर, एसआरएच चढ़ी

इस हार के साथ पिछली बार की चैंपियन केकेआर का सीजन निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ. टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही, जिसमें पांच जीत, सात हार और एक बेनतीजा मैच शामिल रहा. दूसरी ओर, एसआरएच इस जीत के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई, जिसके खाते में छह जीत, सात हार और एक बेनतीजा मुकाबला रहा.

MS Dhoni ने रिटायरमेंट पर दिया चौंकाने वाला बयान, क्या ‘माही’ ने खेल लिया आखिरी मैच?

MS Dhoni: रांची आकर ये काम करना चाहते हैं एमएस धोनी, Video में देखें माही ने क्या बताया?

वैभव सूर्यवंशी ने पैर छूकर धोनी को बना दिया बूढ़ा, ‘माही’ ने खुद कबूल की ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >