गिल, विराट या धोनी नहीं, जोस बटलर ने इसे बताया अपना फेवरेट इंडियन कैप्टन

Jos Buttler on Indian Captain: आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का भी काफी नाम है. इस आईपीएल सीजन में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. ऐसे में उनके फेवरेट बल्लेबाज के बारे में भी लोगों की उत्सुकता बनी रहती है. हाल ही में उनसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा किसने प्रभावित किया है.

Jos Buttler on Favourite Indian Captain: भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गजों ने विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है. आईपीएल हो या इंटरनेशनल क्रिकेट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का भी काफी नाम है. इस आईपीएल सीजन में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है. ऐसे में उनके फेवरेट बल्लेबाज के बारे में भी लोगों की उत्सुकता बनी रहती है. हाल ही में उनसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा किसने प्रभावित किया है. बटलर ने बिना कोई समय गंवाए उन्होंने भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. बटलर ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में जो उपलब्धियां देखी हैं, उसके बाद वह खुद को उनका बड़ा प्रशंसक मानते हैं.

कुकाबुरा क्रिकेट इंडिया के साथ एक बातचीत के दौरान जब बटलर से पूछा गया कि हाल के वर्षों में किस भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, तो उन्होंने बिना हिचक कहा, “रोहित शर्मा, जिस तरह से उन्होंने देश की कप्तानी की है और जिस तरह से वह खेले हैं, मैं रोहित का बड़ा फैन हूं.” इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. एक्स पर जोड इनसेन नामक यूजर ने लिखा, “जोस बटलर- मैं रोहित शर्मा का बहुत बड़ा फैन हूं.”

कप्तानी से हाल ही में संन्यास लेने वाले बटलर ने कहा कि वह रोहित शर्मा की कप्तानी से काफी प्रभावित हुए हैं. रोहित ने जिस अंदाज में पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है, वह काफी सराहनीय रहा है.  आईपीएल में भी रोहित शर्मा का जलवा रहा है. उन्होंने एमआई को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई है. उन्होंने टीम इंडिया को भी टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब भी दिलाया है.  

बटलर ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है

वर्तमान में बटलर और रोहित दोनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं. जहां जोस बटलर गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ मैदान में हैं. दोनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. बटलर ने 12 पारियों में 533 रन बनाए हैं, जबकि रोहित ने अब तक 12 मुकाबलों में 305 रन जुटाए हैं.

मुंबई और गुजरात IPL प्लेऑफ में पहुंचीं

गौरतलब है कि गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और एक और ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार हैं. मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. हालांकि इस सीजन में हार्दिक पांड्या की अगुआई में टीम पूरी तैयारी और संकल्प के साथ उतरी है और छठा खिताब जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन सकती है.

दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स ने सिर्फ चार सीजन खेले हैं और उनमें से तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाई है. 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने खिताब जीता था और 2023 में फाइनल तक पहुंचे थे. हालांकि 2024 उनका कमजोर साल रहा, लेकिन इस बार शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त वापसी की है और अब तक लगभग अजेय नजर आई है. देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ में मुंबई और गुजरात का प्रदर्शन कैसा रहता है.

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, BCCI ने इन 18 खिलाड़ियों को दिया मौका

सम्मान की लड़ाई में KKR के सामने SRH की चुनौती, टीमों के आखिरी IPL 2025 मैच की कैसी होगी तैयारी

मैच नहीं खेले पाटीदार फिर भी लग गया जुर्माना, पैट कमिंस भी बने BCCI दंड के भागीदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >