आरसीबी की जर्सी पहने बच्चो से धोनी ने की मस्ती, वायरल वीडियो जीता दिल

MS Dhoni Video: आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है और इससे ठीक पहले एमएस धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस कैंप में धोनी आरसीबी की जर्सी पहने दो छोटे बच्चो से मिले. धोनी का यह सरल और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

MS Dhoni Video: एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने वाला है और इससे ठीक पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो गया है. इस वीडियो में धोनी का सबसे सरल और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में पसीना बहा रहे हैं और आगामी सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका दिल जीत लिया. दो छोटे फैंस धोनी से मिलने आए. इन बच्चो ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम की लाल जर्सी पहनी थी. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है.

आरसीबी की जर्सी वाले बच्चो से मुलाकात

यह घटना अभ्यास कैंप की है. धोनी अपनी प्रैक्टिस में लगे थे. तभी वह आरसीबी की जर्सी पहने दो नन्हे बच्चो को देखते हैं. बच्चे ऑटोग्राफ मांगने आए थे. उन्हें देखकर धोनी मुस्कुरा दिए. उन्होंने बच्चो से बहुत मजेदार तरीके से पूछा कि उन्होंने किस टीम की जर्सी पहनी है. उनके चेहरे की शरारती मुस्कान इस वीडियो को और खास बनाती है. इसके बाद धोनी ने हाथ से इशारा किया कि वह अभी व्यस्त हैं और कुछ समय बाद आकर ऑटोग्राफ जरूर देंगे. सोशल मीडिया पर यह घटना काफी तेजी से फैल रही है और फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

मैदान के बाहर भी छाए रहते हैं धोनी

वह सिर्फ एक अच्छे क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं. लोग उन्हें उनके शांत और सरल स्वभाव के लिए जानते हैं. वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. मैदान पर उनकी कप्तानी हो या आम लोगो से मिलने का तरीका, दोनों ही बाते उन्हें सबसे अलग बनाती हैं. आरसीबी के फैंस के साथ उनका यह बर्ताव दिखाता है कि वह खेल भावना का कितना सम्मान करते हैं. यही कारण है कि हर उम्र के लोग उनसे बेहद प्यार करते हैं. धोनी का यह अंदाज उनके पुराने दिनो की याद दिलाता है.

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई की तैयारी

इस साल आईपीएल में धोनी एक बार फिर अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे. इस बार टीम के कप्तान रितुराज गायकवाड हैं. बीते सीजन में चोट लगने के कारण गायकवाड कई मैच नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और उनकी वापसी हो गई है. रितुराज गायकवाड की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को बहुत मजबूती मिलेगी. चेन्नई का बीता सीजन काफी खराब रहा था. टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे थी. लेकिन इस बार टीम में नए और पुराने सदस्यो का अच्छा तालमेल है. इससे चेन्नई की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है.

गुवाहाटी में होगा पहला मुकाबला 

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलेगी. यह मैच गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. राजस्थान रॉयल्स भी एक मजबूत टीम है, इसलिए यह टक्कर देखने लायक होगी. चेन्नई की टीम इस मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. दुनिया भर में धोनी के फैंस उन्हें दोबारा क्रिकेट खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वायरल वीडियो ने लोगो का उत्साह और भी ज्यादा कर दिया है. धोनी के इस वीडियो को अब तक लाखो लोग देख चुके हैं. सब 30 मार्च की राह देख रहे हैं जब धोनी बल्ला लेकर मैदान पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2026: धोनी ने किया वर्ल्ड चैंपियंस का सम्मान, चेपॉक में गूंजा संजू का नाम

मर क्यों नहीं जाते, IPL में कोरोना होने पर वरुण चक्रवर्ती को मिली थी गाली, छलका दर्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >