ऋषभ पंत से नाराज एंकर, तोड़ दी टीवी, पाकिस्तान वाला सीन अब भारत में भी, देखें Video

IPL 2025: ऋषभ पंत से हमेशा बड़ी उम्मीदें रही हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. 27 करोड़ की महंगी खरीद के बावजूद, उनका स्ट्राइक रेट उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. उनके खराब प्रदर्शन से नाराज एक एंकर ने लाइव शो के दौरान गुस्से में टीवी तोड़ दी. Anchor Breaks TV during Live Broadcasting.

IPL 2025: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से हमेशा बड़ी उम्मीदें जुड़ी रहती हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. यह आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी खरीदारी रही. पंत ऐसे क्रिकेटर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 जैसी बल्लेबाजी का रोमांच पैदा कर सकते हैं. लेकिन जब वही बल्लेबाज टी20 में स्ट्राइक रेट बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है, तो प्रशंसक भी हैरान रह जाते हैं. उनके करियर का टी20 स्ट्राइक रेट 127 रहा है, लेकिन आईपीएल 2025 में उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. उनके इसी प्रदर्शन को देखकर एक लाइव प्रसारण के दौरान एंकर ने टीवी तोड़ दी. Anchor Breaks TV during Live Broadcasting.

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन को लेकर स्पोर्ट्स तक के एक एंकर ने अपना आपा खो दिया. लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने गुस्से में टीवी स्क्रीन तोड़ दी और कांच की मेज को गिराने की कोशिश की. ऋषभ पंत के इस प्रदर्शन से नाराज स्पोर्ट्स तक के एक एंकर ने लाइव शो के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने न सिर्फ टीवी स्क्रीन पर चीजें फेंकी, बल्कि गुस्से में कांच की मेज को भी गिराने की कोशिश की. 

इस अप्रत्याशित घटना ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. इस दौरान उन्होंने पंत की कप्तानी और बल्लेबाजी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “आईपीएल चल रहा है. उसके पास खुद को साबित करने का मौका था, लेकिन मैं आपको बता दूं कि उसके प्रदर्शन का पहले से ही अंदाजा लगाया जा सकता था. आप उस पर भरोसा नहीं कर सकते. वह किस तरह का कप्तान है? हमें उसके जैसे कप्तान की जरूरत नहीं है!”

ऋषभ पंत की धीमी बल्लेबाजी से नाराजगी

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी. इस खरीदारी के साथ उन पर उम्मीदों का भारी दबाव था, लेकिन सीजन की शुरुआत में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए.  SRH के खिलाफ मैच में दहाई का आंकड़ा छूने वाले सभी बल्लेबाजों में पंत का स्ट्राइक रेट सबसे कम था. उन्होंने इस सीजन अब तक 21 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ छह रन बनाए हैं, जिसमें एक भी बाउंड्री शामिल नहीं है. इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में मिली अप्रत्याशित हार के लिए उनकी विकेटकीपिंग और कप्तानी पर भी सवाल उठे थे.

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद पंत ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि यह उनके लिए एक राहत की बात है. उन्होंने कहा, “हम सिर्फ अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. जीतने पर बहुत ज्यादा उत्साहित होने या हारने पर निराश होने की जरूरत नहीं है. मेरे गुरु ने मुझे सिखाया कि उन चीजों पर ध्यान दो, ज��न्हें आप नियंत्रित कर सकते हो, और मैंने वही किया. प्रिंस ने शानदार गेंदबाजी की और शार्दुल ठाकुर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.”

इसके अलावा, निकोलस पूरन की बल्लेबाजी को लेकर पंत ने कहा कि टीम उन्हें पूरी आज़ादी देना चाहती है, ताकि वह अपने स्वाभाविक खेल का प्रदर्शन कर सकें. एलएसजी की टीम अभी तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं आई है, लेकिन यह जीत उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है.

IPL 2025: 7वें मैच में बदले ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदार, किसके सिर सजा ताज, देखें लिस्ट

बदले-बदले से हैं मिस्टर गोएनका! जीत के बाद ऋषभ पंत को कस कर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

CSK के खिलाफ कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, दो बड़े रिकॉर्ड दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >