IPL 2025: RCB की खुशी हुई दोगुनी, प्लेऑफ से पहले लौट आया मैच विनर खिलाड़ी

Josh Hazlewood back in RCB before IPL 2025 Plaoffs: प्लेऑफ से पहले चिंता में घिरी आरसीबी को राहत की सांस मिली है. जोश हेजलवुड ने टीम में वापसी कर ली है और वे लखनऊ के खिलाफ आखिरी लीग मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे.

Josh Hazlewood back in RCB before IPL 2025 Plaoffs: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंडियान प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रविवार को अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से जुड़ गये. आरसीबी को प्लेऑफ से पहले लीग चरण में मंगलवार को यहां अपना आखिरी मुकाबला खेलना है. हेजलवुड की वापसी से टीम का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत होगा. भारत और पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष के कारण आईपीएल के एक सप्ताह तक निलंबित होने के बाद हेजलवुड  ऑस्ट्रेलिया लौट गये थे. वह इस दौरान वह कंधे की मामूली चोट से भी जूझ रहे थे. जिससे अब पूरी तरह से उबर चुके हैं.

हेजलवुड ने आरसीबी की ओर से जारी वीडियो में कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से शानदार है कि मैं वापस आ गया हूं. घर पर कुछ सप्ताह बिताना अच्छा रहा. मैंने ब्रिस्बेन में गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सब कुछ अच्छा है. उम्मीद है कि फिर से गेंदबाजी शुरू कर पाउंगा. कल अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर उतरने का इंतजार है.’’

यह 34 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज ब्रिस्बेन में अभ्यास कर रहा था, जो अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी का हिस्सा है. उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम द्वारा निगरानी में रखा गया था. आरसीबी ने भी हेजलवुड की प्रगति पर नजर रखा हुआ था. वह इस सत्र में 10 मैचों में 18 विकेट के साथ टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं.

आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. सनराइजर्स हैदराबाद से पिछले मैच में 42 रन से मिली हार के बाद टीम को शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए अन्य मैचों के परिणामों के साथ मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.

‘क्रिकेट खेलना शुरू…’, कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले शुभमन गिल, कर दी बड़ी घोषणा

थर्ड अंपायर पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कहा- ये नामंजूर, DC vs PBKS मैच में इस फैसले पर हुईं नाराज

पूरे IPL 2025 में गेंद फेंकी मात्र 18 और कमाई 10 करोड़ के पार, DC ने गजब की मेहरबानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >