IPL Playoffs : आईपीएल प्लेऑफ की जंग का फैसला CSK vs RCB की मैच में, जानें धोनी क्या कर सकते हैं कमाल

चेन्नई और आरसीबी की टीम के बीच 18 मई को रोमांचक और निर्णायक मैच खेला जाना है. इस मैच के निर्णय पर प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम का फैसला होगा.

IPL Playoffs : आईपीएल 2024 प्लेऑफ के करीब पहुंच गया है. जल्दी ही उन चार टीम का चयन हो जाएगा जो प्लेऑफ में जगह बनाएंगी. प्लेऑफ की जंग में अब जो सबसे महत्वपूर्ण मैच खेला जाना है, वो 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. इस मैच का इंतजार दोनों टीम के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. दरअसल यह मैच यह तय करेगा कि आईपीएल की सबसे चर्चित टीम में शुमार सीएसके और आरसीबी इस बार प्लेऑफ तक पहुंचेगी या फिर किसी एक टीम को बाहर का रास्ता देखना होगा.

CSK vs RCB के मैच में दोनों टीम का लक्ष्य जीत

18 मई के मैच में जब टीम आरसीबी और चेन्नई की टीम भिड़ेगी, तो उनके सामने लक्ष्य होगा किसी भी हालत में मैच को जीतना. अभी की स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी से आगे चल रही है क्योंकि उसने अभी तक खेले गए 13 मैच में से 7 जीते और छह हारे हैं और उनके 14 प्वाइंट हैं. वहीं आरसीबी ने अब तक खेले गए 13 मैच में से 7 हारे हैं और छह जीते हैं, उसके 12 प्वाइंट हैं. चेन्नई प्वाइंट टेबल में चौथे और आरसीबी छठे स्थान पर है. सीएसके का नेट रन रेट 0.528 और आरसीबी का 0.387 है.

Also Read : Pune का ये बालक न होता तो अटक जाता ChatGPT का नया अवतार

IPL 2024 : क्या धोनी खेल रहे हैं अपना अंतिम आईपीएल, राॅबिन उथप्पा ने इस सवाल का दिया जवाब

ये है प्लेऑफ का गणित

इन आंकड़ों से यह बात तो साफ है कि चेन्नई फिलहाल आरसीबी से मजबूत है और अगर आरसीबी को अपना आगे का सफर जारी रखना है तो उसे हर हाल में सीएसके को हराना होगा, वरना उनकी संभावनाएं खत्म हो जाएंगी. अगर आरसीबी मैच जीतती है, तो फैसला नेट रनरेट पर तय होगा, क्योंकि चेन्नई के पास भी 14 प्वाइंट हैं और मैच जीतने के बाद आरसीबी के भी 14 प्वाइंट हो जाएंगे. वहीं अगर लखनऊ और हैदराबाद भी अपना मैच जीत जाते हैं, तब भी बेंगलुरु को मुसीबत हो सकती है. लखनऊ के पास अभी 12 प्वाइंट है, वो अगर जीती तो उसके भी 14 प्वाइंट हो जाएंगे. इन हालात में चेन्नई, आरसीबी, दिल्ली, लखनऊ के बीच कड़ी टक्कर होगी और फैसला नेट रनरेट पर ही होगा.

धोनी करेंगे गेंदबाजी?

चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जाने वाले मैच के लिए दोनों टीम पसीना बहा रही है. थाला धोनी गेंदबाजी भी करते नजर आएं है, जिससे फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या धोनी आरसीबी के खिलाफ मैच में गेंदबाजी भी कर सकते हैं. अगर धोनी के रिकाॅर्ड की बात करें तो वे आरसीबी के खिलाफ हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 36 मैच में 140 के स्ट्राइकरेट से 850 रन बनाया है. आरसीबी और चेन्नई के बीच कुल 32 मैच हुए हैं, जिनमें से 21 चेन्नई ने और 10 आरसीबी ने जीते हैं और एक मैच रद्द हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >