IPL Auction 2024: इन विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात, ये हैं पांच सबसे महंगे खिलाड़ी

1 / 1
IPL Auction 2024: इन विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात, ये हैं पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
फुल स्क्रीन में देखें

New Delhi: Suspended Opposition MPs protest during the Winter session of Parliament, in New Delhi, Monday, Dec. 18, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI12_18_2023_000267B)

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं. उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. स्टार्क ने हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. आईपीएल 2024 की नीलामी (IPL Auction 2024) में इस बार विदेशी खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसों की बरसात हो रही है. फ्रेंचाइजी दिल खोकर पैसे लुटा रहे हैं. तो आइये सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में जानें, जिनपर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसे लगाए.

मिचेल स्टार्क (24,75,00,000)- मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हैं. उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. स्टार्क ने हाल ही में खत्म हुए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 10 मैचों में कुल 16 विकेट चटकाए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर रहे.

TeamPLAYERTYPEPRICE
TeamPLAYERTYPEPRICE
Kolkata Knight RidersMitchell StarcBowler“₹247500000″
Sunrisers HyderabadPat CumminsAll-Rounder“₹205000000″
Chennai Super KingsDaryl MitchellAll-Rounder“₹140000000″
Punjab KingsHarshal PatelAll-Rounder“₹117500000″
Royal Challengers BangaloreAlzarri JosephBowler“₹115000000″
Rajasthan RoyalsRovman PowellBatter“₹74000000″
Sunrisers HyderabadTravis HeadBatter“₹68000000″
Lucknow Super GiantsShivam MaviBowler“₹64000000″
Gujarat TitansUmesh YadavBowler“₹58000000″
Mumbai IndiansGerald CoetzeeAll-Rounder“₹50000000″

पैट कमिंस (20,50,00,000) – ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. कमिंस 30 साल के हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 टेस्ट, 88 वनडे और 50 अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 242, वनडे में 141 और टी20 में 55 विकेट चटकाए.

डेरिल मिशेल (14,00,00,000) – न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल पर भी फ्रेंचाइजी ने बड़ी बोली लगाई. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे अधिक 14 करोड़ रुपये में खरीदा. वर्ल्ड कप में डेरिल मिशेल ने शानदार प्रदर्शन किया था. मिशेल वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पांच पर रहे. उन्होंने 10 मैचों में 552 रन बनाए. जिसमें उनके दो शतक भी शामिल थे.

हर्षल पटेल (11,75,00,000) – नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा छोड़े गए हर्षल पटेल पर नीलामी के दौरान टीमों ने दिलचस्पी दिखाई और भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस तेज गेंदबाज को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा. हर्षल पटेल अबतक वनडे और टेस्ट टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 टीम में उन्होंने भारत के लिए 25 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में हर्षल पटेल का प्रदर्शन शानदार रहा है. अबतक 92 मैचों में उन्होंने 111 विकेट चटकाए हैं.

अल्जारी जोसेफ (11,50,00,000) – वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर भी नीलामी में टीमों ने अच्छी बोली लगाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जोसेफ को 11 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा. अल्जारी जोसेफ ने अबतक 19 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20 विकेट लिए. जोसेफ ने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल करियर की शुरुआत की. आखिरी बार जोसेफ गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल खेले थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >