बातचीत में मशगूल थे विराट, तभी कूद पड़ा फैन, फिर कोहली ने जो किया ताकता रह गया शख्स

IPL 2025 RR vs RCB: रविवार को जयपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में RCB ने RR को 9 विकेट से हराया. विराट कोहली ने नाबाद 62 रन बनाकर टीम को 15 गेंद पहले जीत दिलाई. मैच के बाद विराट कोहली राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर से बात कर रहे थे. तभी एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंचा, लेकिन कोहली तुरंत वहां से हट गए. Virat Kohli Cleverly Moves to avoid intruder.

IPL 2025, Virat Kohli Cleverly Moves to avoid intruder: राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2025 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत में विराट कोहली की नाबाद 62 रनों की पारी निर्णायक साबित हुई, जिससे बेंगलुरु की टीम ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच समाप्त होने के बाद विराट कोहली राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर से बात कर रहे थे, तभी एक फैन मैदान पर घुस आया और सीधा विराट कोहली के पास पहुंच गया, लेकिन कोहली स्थिति को भांप गए और तुरंत वहां से हट गए. Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru.

विराट कोहली से मिलने के लिए कई फैन अक्सर मैदान का सुरक्षा घेरा तोड़ देते हैं. इस मैच के बाद भी ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार विराट ने इतनी चतुराई से खुद को वहां से हटाया कि यह गजब का सीन बन गया. हालांकि इससे पहले वह शख्स इससे पहले किसी और से मिलता, मैदान के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ कर बाहर कर दिया. इस सीजन में विराट के साथ यह दूसरी घटना है. इससे पहले आईपीएल के पहले मुकाबले केकेआर बनाम आरसीबी मैच में भी कोलकाता में एक फैन मैदान पर घुसा था.   

RR vs RCB मैच का हाल

वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 28वें मुकाबले की बात करें तो RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने 49 रन की साझेदारी के साथ की. लेकिन संजू 15 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या का शिकार बने. इसके बाद रियान पराग और जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. पराग को यश दयाल ने 22 गेंदों में 30 रन पर आउट किया. जायसवाल ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया और 47 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन जोश हेज़लवुड ने उनकी पारी पर विराम लगाया. भुवनेश्वर कुमार ने शिमरोन हेटमायर को 9 रन पर आउट किया. ध्रुव जुरेल (35*) और नितीश राणा (4*) नाबाद रहे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों को उनके अर्धशतक तक पहुंचने से पहले जीवनदान भी मिले. दोनों ने पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े, जिसके बाद सॉल्ट 65 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए. हालांकि इस विकेट के बाद भी बेंगलुरु की लय नहीं टूटी. विराट कोहली ने अपने टी20 करियर का 100वां अर्धशतक पूरा किया और देवदत्त पडिक्कल (40*) के साथ मिलकर टीम को 17.3 ओवर में जीत दिला दी.

इस जीत के साथ RCB अब छह मैचों में आठ अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स छह में से केवल दो जीत के साथ आठवें स्थान पर फिसल गई है.

‘ऐसा लगा मैच हाथ से निकल रहा और फिर…’ जीत से गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया पूरा क्रेडिट

जीतते-जीतते हार गई दिल्ली, मुंबई ने ‘हैट्रिक’ लगाकर जीता मैच, तीन गेंदों में ऐसे पलट गया खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >