कोचों ने सुयश को क्या काम सौंपा था? क्वालिफायर-1 में PBKS को ढहाने के बाद खुद खोला राज

IPL 2025 Suyash Sharma on his Performance in Qualifier 1 vs PBKS: क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सुयश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. 21 वर्षीय स्पिनर ने स्टोइनिस, शशांक और मुशीर को अपनी गुगली से चकमा दिया और प्लेयर ऑफ द मैच बने. सुयश ने बताया कि कोचों ने उन्हें सिर्फ स्टंप्स पर अटैक करने की भूमिका दी थी, चाहे वो कोई भी गेंद डालें.

IPL 2025 Suyash Sharma on his Performance in Qualifier 1 vs PBKS: आईपीएल के 18वें सीजन के पहले क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर आरसीबी ने 2016 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई. सुयश ने अपनी विविधताओं से पंजाब के बल्लेबाजों को चकमा दिया, मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ी और अपने तीन ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. 21 वर्षीय स्पिनर ने मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया, जिनकी गिल्लियां उन्होंने अपनी छुपी हुई गुगली से उड़ाईं. सुयश शर्मा ने मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद बताया कि उन्हें कोचों द्वारा क्या भूमिका सौंपी गई है.

मैच के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए सुयश ने कहा, “मेरे कोचों ने मुझे सिर्फ एक काम दिया है, स्टंप्स को निशाना बनाओ, चाहे मैं लेगब्रेक डालूं, गुगली, फ्लिपर या कोई और वैरिएशन. गुगली मेरी स्टॉक बॉल है और मुझे विकेट से थोड़ी मदद भी मिली.” फाइनल में जगह बनाने के बावजूद सुयश का कहना है कि वह अभी जश्न नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा, “अभी नहीं, मैं 3 जून को जश्न मनाऊंगा और बहुत जोर से मनाऊंगा.”

मैच का हाल कैसा रहा

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद अपने आक्रामक रुख में फंस गई और घरेलू मैदान पर ही 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई. जवाब में आरसीबी ने संयमित शुरुआत की. विराट कोहली ने कुछ शानदार चौके लगाकर पारी को रफ्तार दी, लेकिन जल्दी आउट हो गए. इसके बाद ओपनर फिल सॉल्ट ने 54* रनों की तेजतर्रार पारी खेली और 10 ओवर बाकी रहते टीम को जीत दिला दी.

फाइनल में पहुंच सकता है पंजाब

पंजाब किंग्स भले ही यह मुकाबला हार गई हो, लेकिन अभी भी उसके पास फाइनल में जगह बनाने का मौका है. एलिमिनेटर में जीती हुई टीम के साथ उसे क्वालिफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा, जो 1 जून को होगा. एलिमनेटर मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. 

IPL 2025: विराट-अनुष्का से लेकर प्रीति जिंटा तक, देखें RCB vs PBKS क्वालिफायर-1 के टॉप मोमेंट्स

‘हमने जो प्लानिंग की…‘, हार के बाद भी जज्बे से भरे श्रेयस अय्यर, बताया- RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

Video: ‘हमेशा दिमाग खाता रहता है’, युवा RCB स्टार के लिए विराट कोहली की टिप्पणी वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >