कांप रही थीं प्रीति जिंटा! फिर जीत के बाद खूब उछलीं, चहल को भी लगाया गले; डिंपल गर्ल का सेलीब्रेशन

IPL 2025 PBKS vs KKR Preity Zinta Reaction after match: प्रीति जिंटा KKR के खिलाफ पंजाब की ऐतिहासिक जीत पर बेहद उत्साहित नजर आईं. चहल की घातक गेंदबाजी (4/28) ने मैच का रुख पलट दिया और KKR 95 पर ढेर हो गई. जीत के बाद प्रीति स्टैंड्स में तालियां बजाती दिखीं और फिर मैदान पर जाकर चहल को गले लगाया. यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने उनकी टीम भावना की खूब तारीफ की.

IPL 2025 PBKS vs KKR Preity Zinta Reaction after match: पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालकिन प्रीति जिंटा मंगलवार, 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बेहद खुश नजर आईं. मैच के बाद उन्होंने युजवेंद्र चहल को गले लगाकर जीत की बधाई दी. यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर सफलतापूर्वक बचाव किया. इस रोमांचक मुकाबले में चहल ने चार विकेट झटकते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटकते हुए KKR की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. केकेआर की टीम एक समय पर 78 गेंदों में सिर्फ 52 रन की जरूरत के साथ 8 विकेट हाथ में लिए खड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह केवल 95 रन पर ढेर हो गई.

मैच के बाद टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा स्टैंड्स में ही उछल-उछल कर तालियां बजाती दिखीं. टीम के प्रदर्शन पर उनकी खुशी साफ दिख रही थी. इसके बाद वे खुद मैदान पर आईं और चहल को गले लगाकर बधाई दी. यह भावुक क्षण कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने प्रीति और टीम के खिलाड़ियों के बीच इस आत्मीय संबंध की खूब सराहना की. उन्होंने टीम के अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की. 

इसी मैच के बाद सेलीब्रेशन और टीम के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करते समय प्रीति जिंटा रिकी पोंटिंग से मिलीं और उन्होंने ऐसा इशारा किया जैसे वे बता रहीं हों कि उनके हाथ कांप रहे थे. पोंटिंग ने भी उनके हाथ थामकर उन्हें बधाई दी. इसके बाद प्रीति टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करने लगीं. देखें वीडियो-

गौरतलब है कि इस सीजन के पहले पांच मैचों में चहल ने सिर्फ दो विकेट लिए थे और पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उन्हें सिर्फ एक ओवर ही मिला था. लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में चहल ने वापसी करते हुए चार विकेट झटकते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें शानदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद चहल ने जीत को टीम प्रयास बताया और अपनी आक्रामक गेंदबाजी सोच के बारे में भी बताया.

चहल ने कहा, “यह टीम प्रयास है. हम पॉजिटिव रहना चाहते थे और सोचा था कि अगर पावरप्ले में 2-3 विकेट मिल गए तो हमारे लिए अच्छा रहेगा. जब मैंने पहली गेंद फेंकी तो वह टर्न हुई. श्रेयस (अय्यर) ने मुझसे पूछा कि क्या स्लिप चाहिए? हमने तय किया कि हमें आक्रामक खेलना है क्योंकि हमारे पास रन कम थे और जीतने का एक ही रास्ता था- विकेट लेना.”

PBKS vs KKR मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के आगे उनकी पूरी टीम मात्र 111 रन पर ढेर हो गई. हालांकि पंजाब को उसके गेंदबाजों ने वापसी करवाई. पंजाब के सभी गेंदबाजों को विकेट मिला. मार्को यानसेन ने 3 तो चहल ने अजिंक्य रहाणे (17), अंकृष रघुवंशी (37), रिंकू सिंह (2), और रामनदीप सिंह (0) के विकेट चटकाए और KKR की पारी को पूरी तरह से उखाड़ दिया. अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 18 अप्रैल, शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होगा. 

चहल के कहर से केकेआर ध्वस्त, फिर आया आरजे महवश का ‘प्यार’, इंस्टा पोस्ट कर दिया ये तमगा

‘अब ऐसे मुकाबले की जरूरत नहीं’, PBKS की जीत के बाद पोटिंग का बड़ा बयान, अपने कैरियर से जोड़ दी बात

PBKS vs KKR मैच का टर्निंग प्वाइंट? कम स्कोर कैसे बचाया? श्रेयस अय्यर ने बताया, पिच की तासीर भी की बयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >