‘हम मैच में पीछे थे, लेकिन…’ ऋषभ पंत ने बताया कैसे जीती LSG, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

IPL 2025 LSG vs RR, Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स का विजयी अभियान जारी है. एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की शानदार अर्धशतकीय पारियों के साथ आवेश खान ने आखिरी ओवर में 9 रन बचाकर कमाल कर दिया. LSG ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 181 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 2 रन से हराया. कप्तान ऋषभ पंत ने जीत के बाद गेंदबाजों की तारीफ करते हुए इसे “चरित्र निर्माण वाला मैच” बताया और आवेश खान की भरपूर तारीफ की.

IPL 2025 LSG vs RR, Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2025 में LSG का शानदार प्रदर्शन जारी है. एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारियों के साथ-साथ आवेश खान की तीन विकेटों की बेहतरीन गेंदबाज़ी, जिन्होंने अंतिम ओवर में नौ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया, मैच के मुख्य आकर्षण रहे. इस तरह LSG ने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 181 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए RR को दो रन से हराया. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपनी टीम की रोमांचक जीत के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने राहत की सांस लेते हुए अपनी टीम के गेंदबाज़ों की जमकर तारीफ की और कहा कि इस तरह के मुकाबले “चरित्र निर्माण” करते हैं.

मैच के बाद पुरस्कार समारोह में पंत ने कहा, “इस तरह के मैच चरित्र का निर्माण करते हैं. यह एक शानदार जीत थी. एक टीम के तौर पर यह हमें एक अलग स्तर पर ले जाएगा. ये वे सकारात्मक चीजें हैं जिनके बारे में हम हमेशा बात करते हैं. हम एक टीम के रूप में और बेहतर करेंगे. सारा श्रेय गेंदबाज़ों को जाता है जिन्होंने सही समय पर अपने होश बनाए रखे.”

उन्होंने आगे कहा, “आसान नहीं था, खासकर जब हम हर वक्त मैच में पीछे थे. उन्होंने (RR) शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने संयम बनााए रखा. खासतौर पर आवेश ने तो कमाल कर दिया. उसने तीन ओवर फेंके और यह शानदार था.” राजस्थान को अंतिम ओवर में 9 रन की जरूरत थी. लेकिन आवेश ने जबरदस्त खेल दिखाया. पंत ने इस रणनीति पर बात करते हुए कहा, “योजना थी कि हर गेंद पर ध्यान से सोच-समझ कर गेंदबाजी करें, एक-एक गेंद पर फोकस करें. हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं, अभी तो बस जीत का मजा ले रहे हैं.”

LSG vs RR मैच का हाल

मैच की बात करें तो LSG ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. एडेन मार्करम (45 गेंदों में 66 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आयुष बडोनी (34 गेंदों में 50 रन, 5 चौके, 1 छक्का) और अब्दुल समद (10 गेंदों में नाबाद 30 रन, 4 छक्के) की पारियों की बदौलत LSG ने 20 ओवर में 180/5 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2/31 की गेंदबाजी की और अब उन्हें 181 रन का लक्ष्य मिला.

लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी (20 गेंदों में 34 रन, 2 चौके, 3 छक्के) के साथ 85 रनों की साझेदारी की. फिर कार्यवाहक कप्तान रियान पराग (26 गेंदों में 39 रन, 3 चौके, 2 छक्के) के साथ 62 रन की साझेदारी की. खुद यशस्वी ने 52 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हालांकि जब आखिरी ओवर में 9 रन की जरूरत थी, तो आवेश खान (3/37) ने ध्रुव जुरेल और शुभम दुबे के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए LSG को 2 रन से जीत दिलाई और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की छठी हार का सामना करना पड़ा.

इस हार के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जिनके खाते में केवल दो जीत और छह हार हैं. वहीं, लखनऊ पांच जीत और तीन हार के साथ चौथे स्थान पर है.

आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीना मैच, लखनऊ की हारती बाजी को ऐसे बचा ले गए

जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >