धमाकेदार पारी के लिए RCB कप्तान ने विराट नहीं इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, हेजलवुड के बारे में भी दी अपडेट

IPL 2025 RCB vs LSG Jitesh Sharma Statement: आरसीबी ने आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रोमांचक तरीके से जीत हासिल की. इस मुकाबले में आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान ने शानदार पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने अपनी पारी के बारे में बात की.

IPL 2025 RCB vs LSG Jitesh Sharma Statement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंद में नाबाद 85 रन की बेखौफ पारी खेल कर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को यादगार जीत दिलाने के बाद कहा कि उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. प्लेयर ऑफ द मैच जितेश ने 33 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाये. उन्हें मयंक का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 23 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके जड़े. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 107 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलायी. सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रन की पारी से तीन विकेट पर 227 रन बनाये. आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

जितेश ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मैं विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि मैंने ऐसी पारी खेली है. मैं बस उस पल में रहने का प्रयास कर था, में क्रीज पर टिके रहने की कोशिश कर रहा था. मैं अभी अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं पाउंगा.’’ मैच के 12वें ओवर में विराट कोहली (54) के आउट होने के बाद क्रीज पर आये जितेश ने हर गेंदबाज के खिलाफ सहजता से बड़े शॉट लगाये.  इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन पर कप्तानी का दबाव था लेकिन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों का पूरा साथ मिला

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विराट भाई के आउट होने के बाद मैच को आखिर तक ले जाने का प्रयास किया और इसमें सफल रहा. आज मेरे ऊपर काफी दबाव था लेकिन मैं इसका लुत्फ उठा रहा था. मुझे विराट भाई, कृणाल (पंड्या) भाई और भुवनेश्वर (कुमार) भाई को देखता हूं, तो काफी आत्मविश्वास मिलता है.’’

कार्तिक ने कहा मैच को अंतिम तक ले जाना

महज एक दिन के बाद होने वाले क्वालीफायर एक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिलहाल इस पल (जीत) का लुत्फ उठाने करने का प्रयास करूंगा. साथ ही चाहूंगा कि थकान से अच्छे से उबरू. मेरे गुरू दिनेश कार्तिक ने मुझे कहा था कि अगर मैं मैच को आखिर तक लेकर जाऊंगा तो मेरे में टीम को जीत दिलाने का कौशल है.’’

आगे की तैयारी के बारे में बोले जितेश

जितेश ने क्वालिफायर मैच के बारे में टीम की तैयारी के बारे में बताते हुए कहा, “यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी है और मैं दबाव का आनंद ले रहा हूं और जब मैं इन खिलाड़ियों (जैसे विराट, क्रुणाल और भुवी) को देखता हूं तो मुझे लगता है कि मुझे इन खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है. हम इस पल का आनंद लेंगे और इस खेल में हमें जो भी गति मिली है, हम उसे आगे (अगले गेम में) ले जाएंगे.”

रजत पाटीदार को दिया क्रेडिट

अपनी शानदार पारी का क्रेडिट जितेश ने रजत पाटीदार को देते हुए कहा, “मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए रजत को श्रेय जाता है (इस सीजन में घर से बाहर जीत का शानदार रिकॉर्ड बनाए रखना). हेज़लवुड फिट हैं और हमारी टीम में विश्वास प्रणाली बहुत मजबूत है और आप जो भी खिलाड़ी देखते हैं, वे सभी मैच विजेता हैं और भले ही हम 3-4 विकेट खो दें, हमें हमेशा विश्वास था.”

RCB के पास प्लेऑफ में खेलने के दो मौके होंगे

आरसीबी इस जीत के साथ प्लेऑफ के क्वालिफायर में पहुंच गई है. फाइनल खेलने के लिए आरसीबी के पास दो मौके होंगे. क्वालिफायर में 29 तारीख को अब उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा. अगर इस मैच में नतीजा उसके पक्ष में नहीं आता, तो उसके पास क्वालिफायर-2 के रूप में दूसरा मौका भी होगा.

IPL 2025: कोहली-जितेश की तूफानी पारी, आरसीबी ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 29 को पंजाब के साथ जंग

RCB vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने 2574 दिनों बाद IPL में जमाया शतक, RCB के खिलाफ दिखा पावर

खिलाड़ी बने हथियारबाज: फर्जी दस्तावेजों से बने लाइसेंस, असलहा माफिया का पर्दाफाश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >