IPL 2025: क्वालिफायर-1 में RCB ने रचा इतिहास, अब ट्रॉफी जीतना पक्का, बन रहा ऐसा संयोग

IPL 2025 RCB Winning Final Certain as Unique Pattern Emerges: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई. पंजाब की टीम 14.1 ओवर में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई, जिसे आरसीबी ने महज 10 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ आरसीबी के लिए अब फाइनल में जीतने का संयोग बन रहा है.

IPL 2025 RCB Winning Final Certain as Unique Pattern Emerges: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और नौ साल बाद फाइनल में जगह बना ली. यह मुकाबला आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम द्वारा सबसे कम समय में बड़ी जीतों में से एक बन गया. पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में महज 101 रन पर सिमट गई, जिसे आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत में दो हीरो सामने आए, एक तरफ सुयश शर्मा की फिरकी, जिन्होंने पंजाब के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और दूसरी ओर फिल सॉल्ट की तूफानी बल्लेबाजी, जिन्होंने 54 रन की नाबाद पारी खेली.

आरसीबी की यह जीत न केवल स्कोरबोर्ड पर बड़ी थी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गई. 60 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल करना आईपीएल प्लेऑफ या नॉकआउट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा मार्जिन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 57 गेंद बाकी रहते हराया था. इसके अलावा, आईपीएल इतिहास में यह तीसरी सबसे तेज जीत भी है, जिसमें किसी टीम ने 100 या उससे अधिक रन का लक्ष्य इतनी जल्दी पूरा किया हो. इससे पहले 2015 में आरसीबी ने ही केकेआर के खिलाफ 9.4 ओवर में 112 रनों का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि 2024 में हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 166 रन का लक्ष्य भी उतने ही ओवर में पूरा किया था.

सबसे कम समय में 100+ लक्ष्य प्राप्त करने वाली टीम

10.1 ओवर बाकी – केकेआर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2025 (टारगेट: 104)

10.0 ओवर बाकी – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2025 (टारगेट: 102)*

9.4 ओवर बाकी – आरसीबी बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2015 (टारगेट: 112)

9.4 ओवर बाकी – एसआरएच बनाम एलएसजी, हैदराबाद, 2024 (टारगेट: 166)

*आरसीबी बनाम केकेआर का मैच बारिश के कारण छोटा हो गया था

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स की शुरुआत से ही हालत पतली रही. पहले ही ओवर से विकेट गिरने लगे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सबसे खतरनाक क्षण तब आया जब सुयश शर्मा ने अपने तीन ओवर में 3 विकेट झटककर पंजाब की रीढ़ तोड़ दी. उन्होंने मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और डेब्यू कर रहे मुशीर खान को पवेलियन भेजा.वहीं आरसीबी की बल्लेबाजी में फिल सॉल्ट छा गए. विराट कोहली के जल्दी आउट हो जाने के बावजूद उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और केवल 26 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाकर टीम को 10 ओवर में जीत दिला दी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा.

आरसीबी के लिए फाइनल जीतने का संयोग

इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी ने 2009, 2011, 2016 के बाद अब चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है. गौरतलब है कि 2011 में मौजूदा प्लेऑफ प्रणाली लागू होने के बाद से क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीमों में से 11 बार खिताब उसी टीम ने जीता है. खास बात यह भी है कि 2018 से लेकर 2024 तक लगातार 7 बार क्वालीफायर 1 जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी है. ऐसे में आरसीबी की यह जीत न केवल फाइनल का टिकट है, बल्कि खिताब की सबसे बड़ी दावेदारी भी बनकर उभरी है.

अब भी फाइनल में पहुंच सकता है पंजाब

वहीं, पंजाब किंग्स के लिए अब क्वालीफायर-2 में जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं है. उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए अब एक और मुश्किल मुकाबला पार करना होगा, जहां उनका सामना एलिमिनेटर (मुंबई इंडिंस बनाम गुजरात टाइटंस) जीतने वाली टीम से होगा.

कोचों ने सुयश को क्या काम सौंपा था? क्वालिफायर-1 में PBKS को ढहाने के बाद खुद खोला राज

IPL 2025: विराट-अनुष्का से लेकर प्रीति जिंटा तक, देखें RCB vs PBKS क्वालिफायर-1 के टॉप मोमेंट्स

‘हमने जो प्लानिंग की…‘, हार के बाद भी जज्बे से भरे श्रेयस अय्यर, बताया- RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >