दिल से दूर नहीं इशान, नीता अंबानी ने बच्चे की तरह किया दुलार, भावुक दिखे किशन

IPL 2025 Nita Ambani Met Ishan Kishan post MI vs SRH match: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर जीत लिया. एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए, जिसे मुंबई ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया. मैच के दौरान पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने संयम दिखाया. मैच के बाद नीता अंबानी और इशान किशन की मुलाकात ने फैंस के दिल को छू लिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

IPL 2025 Nita Ambani Met Ishan Kishan post MI vs SRH match: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला भावनाओं और क्रिकेट दोनों के लिहाज से खास रहा. मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 162 रन बनाए, लेकिन बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर मुंबई के बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाते हुए 18.1 ओवर में 166 रन बनाकर मैच जीत लिया. मैच के बाद एक पल ऐसा भी आया जिसने हर फैन का दिल छू लिया. मुंबई की मालकिन नीता अंबानी और हैदराबाद के ओपनर इशान किशन के बीच की मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई.

मैच के बाद जब खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तब इशान किशन सीधे नीता अंबानी के पास पहुंचे और उन्हें मुस्कुराकर नमस्ते किया. नीता अंबानी ने भी उन्हें बेटे की तरह दुलार दिया गाल थपथपाया, हाथ थामा और कुछ दिलासा भरे शब्द कहे. इशान भले ही अब विरोधी टीम में हों, लेकिन नीता अंबानी के दिल में उनकी जगह अब भी वैसी ही है, जैसी पहले थी.

MI से 7 साल पुराना रिश्ता

इशान किशन 2018 से 2024 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. सात साल तक टीम के लिए खेले और कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई. लेकिन 2025 की नीलामी में SRH ने उन्हें मोटी रकम देकर खरीद लिया. वानखेड़े में पहली बार उन्होंने विरोधी टीम की जर्सी में कदम रखा. बल्ला इस बार नहीं चला, वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन नीता अंबानी के स्नेह ने उनकी मायूसी कुछ हद तक जरूर कम कर दी. हालांकि एसआरएच के पहले मैच में उन्होंने शतक जड़ा था, आगे भी उनकी टीम को किशन से काफी उम्मीदें होंगी.  

इशान का इस सीजन में फॉर्म

इस सीजन के पहले मैच में इशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद उनका बल्ला शांत है. पिछले 6 मैचों में उन्होंने क्रमशः 0, 2, 2, 17, 9* और 2 रन बनाए हैं. सनराइजर्स बनाम एमआई मुकाबले में वो जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हुए. खास बात यह रही कि इशान 6 साल बाद किसी आईपीएल मुकाबले में स्टंप आउट हुए हैं. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर संघर्ष करते इशान ने आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बैट और गेंद का संपर्क नहीं हो पाया और वे विकेट के पीछे स्टंप आउट हो गए. 

MI vs SRH मैच की बात 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. एसआरएच की ओर से अभिषेक शर्मा ने 40 रन तो 28 रन का योगदान दिया. 17 ओवर तक 120 से कम के स्कोर को अंत में हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा और पैट कमिंस ने तेजी देते हुए 162 रनों तक पहुंचाया. जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स ने शानदार गेंदबाजी की. जवाब में, मुंबई ने 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. विल जैक्स ( 2 विकेट और 36 रन) को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

रोहित शर्मा ने लगाया खास शतक, विराट, गेल और डिविलियर्स की लिस्ट में हुए शामिल

डेल स्टेन का दावा फेल; तो पहले, मारी कल्टी, फिर मारी पलटी और खुद को ही कर दिया ट्रोल

टीम के फैसले से खुश नहीं संजू सैमसन! राहुल द्रविड़ के सामने ही दिखी नाराजगी, सामने आया Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >