बॉलीवुड गाने के शौकीन निकोलस पूरन, ऋषभ पंत के साथ गाया गाना, बना शानदार माहौल, देखें Video

IPL 2025 Nicholas Pooran Sings Bollywood Song: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप होल्डर निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं. एलएसजी ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले माहौल हल्का रखने के लिए एक छोटी पार्टी रखी. पूरन ने पार्टी में हिंदी गाना “ओ तेरे संग यारा” गाकर सबका दिल जीत लिया. वीडियो में पूरन के साथ ऋषभ पंत समेत साथी खिलाड़ी भी मस्ती करते दिखे।

IPL 2025 Nicholas Pooran Sings Bollywood Song: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप होल्डर निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अहम मुकाबले से पहले LSG ने टीम का माहौल हल्का रखने के लिए एक छोटी सी पार्टी आयोजित की. इस पार्टी में पूरन ने हिंदी गाना गाकर सबका दिल जीत लिया. इसके बाद पूरन का एक और वीडियो आया जिसमें वे दूसरा बॉलीवुड गाना गाकर सबका मनोरंजन करते दिख रहे हैं. 

लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे और भारत के प्रशंसक रहे निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पार्टी में अपनी सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वह हिंदी गाना “ओ तेरे संग यारा” गाते नजर आ रहे हैं. एलएसजी के ऑफीशियल हैंडल से जारी किए गए वीडियो में पूरन के साथ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और उनकी टीम के अन्य साथी भी गाने को इंज्वॉय करते दिख रहे हैं. इस मजेदार वीडियो का कैप्शन भी बड़ा मजेदार है. एलएसजी ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “कोई इन्हें बॉलीवुड कॉन्ट्रैक्ट दिलवाओ.” आप भी देखें वीडियो-  

पूरन के इस वीडियो के साथ उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को टीम के बस में शूट किया गया है, जिसमें निकोलस एकबार फिर अपने ही अंदाज में बॉलीवुड का गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में ‘तू जाने ना’ गाने पर अपना बॉलीवुड प्यार दिखा रहे हैं. प्रोफेसर साहब नाम के यूजर के इस वीडियो को अब तक 96 हजार व्यूज मिल चुके हैं, फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं. आप इसे भी देखें, इस थ्रेड में पूरन के कई वीडियोज हैं.

निकोलस पूरन का शानदार प्रदर्शन जारी

आईपीएल 2025 सीजन में पूरन अब तक 6 मैचों में 349 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है. उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और अब तक 31 छक्के और 26 चौके जड़े हैं. रन लीडर के रूप में फिलहाल उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी हुई है. एलएसजी ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन से पहले ₹21 करोड़ में रिटेन किया था और उसकी वे भरपूर वापसी करते दिख रहे हैं. एलएसजी के सभी मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह आग उगल रहा है. अब उनसे अगले मैच में भी लखनऊ इसी तरह की पारी की उम्मीद करेगा.

CSK vs LSG मैच में चेन्नई को जीत जरूरी

आईपीएल 2025 का 30वां मैच सोमवार, 14 अप्रैल शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीत लखनऊ को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा सकती है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, जो अब तक 6 में से 5 मैच हार चुकी है और 10वें स्थान पर है, के लिए ये मैच करो या मरो जैसा होगा. प्लेऑफ में बने रहने के लिए एमएस धोनी की सीएसके को अब लगातार जीत दर्ज करनी होगी. वरना एक हार उसके लिए मुश्किल खड़ी कर देगा. 

विराट की रिक्वेस्ट पर भी नहीं माने राहुल द्रविड़, बैसाखी थामे दिखाई महानता, मैच के बाद निभाई जरूरी रस्म

जादू की छड़ी! CSK कोच फ्लेमिंग ने धोनी को लेकर कही यह बात, ऋषभ पंत नहीं, LSG के इस बल्लेबाज को बताया खतरनाक

विराट के साथ प्रैंक, 7वां बल्ला लेकर उड़ा साथी, फिर आया कोहली का दिल्ली वाला रूप, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >