धोनी की स्टंपिंग पर हैरान नहीं यह भारतीय दिग्गज, बोला- कोई भी कर सकता है ऐसा

IPL 2025: RCB ने 17 साल बाद चेपक में CSK को 50 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. हालांकि, CSK की हार के बावजूद धोनी ने 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर और तेज स्टंपिंग कर फैंस को रोमांचित किया. लेकिन भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक ने उनकी स्टंपिंग को साधारण बताया. MS Dhoni Stumping.

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह जीत इसलिए खास थी क्योंकि 17 साल बाद चेपक स्टेडियम में RCB ने CSK को हराने में सफलता पाई. हालांकि, हार के बावजूद CSK फैंस को एमएस धोनी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. धोनी ने विकेट के पीछे अपनी शानदार विकेटकीपिंग का नमूना पेश किया और 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर बल्ले से भी योगदान दिया. लेकिन धोनी (MS Dhoni) की बिजली की तेजी से की गई स्टंपिंग ने जबरदस्त माहौल बना दिया. हालांकि, पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस स्टंपिंग से ज्यादा प्रभावित नहीं हुए. CSK vs RCB

RCB की पारी के दौरान फिल सॉल्ट काफी तेजी से रन बनाना शुरू कर चुके थे. सीएसके विकेट से खाली थी. गेंदबाजों के हाथ कोई सफलता न मिलने के बाद धोनी ने अपना जलवा दिखाया. 5वें ओवर में धोनी ने 0.16 सेकेंड में बिजली सी तेजी दिखाते हुए नूर अहमद की गेंद पर फिल साल्ट को 32 रन पर स्टंप आउट कर दिया. लेकिन भारतीय क्रिकेट दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) इससे आकर्षित नहीं हुए. उन्होंने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “ऐसा नहीं है कि यह कोई असाधारण स्टंपिंग थी. कोई भी सामान्य विकेटकीपर इसे कर सकता था, क्योंकि साल्ट का पैर पहले से ही बाहर था और उन्होंने क्रीज में लौटने की कोशिश भी नहीं की.” Dhoni Stumping Phil Salt.

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि धोनी और नूर अहमद के बीच क्या बातचीत हुई थी. क्या धोनी ने उन्हें बाहर गेंदबाजी करने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें लगा कि साल्ट आउट हो सकता है? अगर ऐसा था, तो यह अच्छी योजना थी. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि धोनी इस उम्र में भी शानदार विकेटकीपिंग कर रहे हैं.” MS Dhoni Lightning Speed Stumping.

CSK की हार पर गायकवाड़ का बयान

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने कप्तान रजत पाटीदार (32 गेंदों पर 51 रन) की बेहतरीन पारी की मदद से 20 ओवरों में 196/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में CSK की टीम 146/8 तक ही पहुंच सकी और 50 रनों से मैच हार गई. मैच के बाद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार की वजह फील्डिंग को बताया. उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि इस विकेट पर 170 रन का स्कोर ठीक था. बल्लेबाजी के लिए यह पिच बहुत अच्छी नहीं थी. फील्डिंग में खराब प्रदर्शन की वजह से हमें नुकसान हुआ.”

इस हार के बाद सीएसके पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. जबकि आरसीबी अब पहले नंबर पर अब औऱ भी मजबूती से काबिज हो गया है. आरसीबी के लिए यह सीजन बड़ा शानदार दिख रहा है. उन्होंने पहले कोलकाता में केकेआर को उसके घर में हराया और अब चेन्नई को उसके गढ़ में. नए कप्तान के नेतृत्व में आरसीबी शायद अपना पहला खिताब जीते, उनके प्रशंसक तो यही उम्मीद करेंगे. खैर, सदर्न डर्बी में जब ये दोनों टीमें फिर एक बार 3 मई को बंगलुरु में भिड़ेंगी, तब तक परिस्थितियां काफी हद तक बदली हुई होंगी.  

जब RCB लगी जीतने, तब छाई विराट पर मस्ती, जडेजा को चिढ़ाते हुए लगे नाचने, देखें Video

CSK की हार में धोनी का कसूर कितना? भड़के दिग्गजों ने लगाई क्लास, कहा यह आदर्श…

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >