‘आज ऐसा नहीं हुआ…’, भावुक हार्दिक ने बताए MI की हार के कारण, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19 ओवर में 207 रन बना लिए, श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी निर्णायक रही. मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने रणनीति में चूक और बुमराह के कम इस्तेमाल को हार की वजह बताया.

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हुआ. इस अहम मैच में इस सीजन लाजवाब प्रदर्शन करने वाले पंजाब ने दिखा दिया कि वे ही असली चैंपियन हैं. मुंबई के 203 रन के जवाब में किंग्स ने 19 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले पर प्रतिक्रिया दी और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की तारीफ की, साथ ही अपनी टीम की गेंदबाजी रणनीति को सही ढंग से लागू न कर पाने की बात भी मानी. पांड्या ने माना कि अहम ओवरों के दौरान निर्णय लेने में चूक हुई, खासतौर पर जसप्रीत बुमराह को एक अहम समय पर कम इस्तेमाल करना एक बड़ी चूक साबित हुई.

उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, अपने मौके भुनाए और उन्होंने जो शॉट खेले, वे वाकई बेहतरीन थे. मुझे लगता है कि उन्होंने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि यह बराबरी का था, लेकिन गेंदबाजी इकाई के तौर पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की जरूरत थी, जो मुझे लगता है कि इन बड़े मैचों में वाकई मायने रखता है. और जैसा कि मैंने बताया कि वे वाकई शांत थे, उन्होंने हमें दबाव में रखा और मुझे लगता है कि हम जिस तरह से चाहते थे, वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए.”

हार्दिक ने आगे कहा, “मैं इसे विकेट पर नहीं डालूंगा. अगर हमें कुछ बेहतर करना होता तो शायद कोई सही लेंथ पर गेंदबाजी करता या शायद सही समय पर सही गेंदबाज, नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था. पीछे मुड़कर देखें तो यह अलग होता (चाहे उन्हें बुमराह को 4 ओवर में 41 रन की जरूरत के साथ गेंदबाजी करनी चाहिए थी) और यह बहुत जल्दी भी हो सकता था, बूम को स्थिति का अंदाजा था कि अगर 18 गेंदें भी बची हों तो जस्सी जस्सी ही हैं और वह कुछ खास कर सकते हैं पर आज ऐसा नहीं हुआ.” (Hardik Pandya Statement after IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2.)

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2 का हाल कैसा रहा?

204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने आक्रामकता और संतुलन दोनों दिखाए और एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत में श्रेयस अय्यर की दमदार बल्लेबाज़ी और मझे हुए नेतृत्व की अहम भूमिका रही. पंजाब की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाती हुई रही जब प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए और स्कोर 2.1 ओवर में 13/1 हो गया. इसके बाद प्रियंश आर्य ने 10 गेंदों में तेज़ 20 रन बनाकर टीम को गति दी, लेकिन 5.1 ओवर में अश्वनी कुमार ने उन्हें पवेलियन भेज दिया और स्कोर हुआ 55/2.

देखते रह गए आकाश और नीता अंबानी, श्रेयस अय्यर ने अपने दम पर PBKS को पहुंचाया फाइनल में, MI का सफर समाप्त

श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने फिर अय्यर का साथ निभाया और 21 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. हालांकि, MI कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक अहम मौके पर आउट कर पंजाब की रफ्तार को थोड़ा धीमा किया. जब दबाव बढ़ रहा था, तब नेहाल वढेरा ने अय्यर के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता दी और रन रेट को बनाए रखा. वढेरा 48 रन बनाकर अश्वनी कुमार के हाथों आउट हुए, लेकिन तब तक पंजाब मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था.

हालांकि उनके बाद विकेट गिरते रहे शशांक सिंह 2 रन बनाकर रन आउट हुए लेकिन अय्यर डटे रहे. पंजाब ने 10.3 ओवर में 100 और 15.1 ओवर में 150 रन पूरे कर लिए और स्कोरबोर्ड पर नियंत्रण बनाए रखा. आखिरी झटका अय्यर ने ही दिया जब 19वें ओवर में एक शानदार छक्का लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया. यह जीत पंजाब किंग्स की 2014 के बाद पहली IPL फाइनल एंट्री है, और अय्यर की कप्तानी में एक नया अध्याय जुड़ गया.

इससे पहले मुंबई की पारी में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की अहम पारियां खेलीं और टीम ने 20 ओवर में 203/6 का स्कोर बनाया. श्रेयस अय्यर को उनकी मैच जिताऊ 87 रन की पारी (41 गेंदों में, 5 चौके और 8 छक्के) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

फाइनल में आरसीबी से सामना

अब आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु से इसी मैदान पर होगा. 3 जून को खेला जाने वाला मैच भी शाम को 7.30 बजे से होगा. 

न्यूजीलैंड के जिस डॉक्टर से बुमराह कराते हैं इलाज, उन्हीं से सलाह लेंगे मयंक यादव

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

सर! आपको कैसे आउट करने का? बच्चों ने पूछा, रोहित शर्मा ने दिया ऐसा लोट-पोट करने वाला जवाब, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >