छठीं बार खिताब जीतने का टूटा सपना, क्वालिफायर-2 में MI ने की गलतियां, ये रहे हार के पांच बड़े कारण

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. मुंबई ने 203 रन बनाए थे, लेकिन श्रेयस अय्यर की नाबाद 87 रन की पारी ने पंजाब को जीत दिलाई. मुंबई की कई गलतियों का फायदा पंजाब ने उठाया. मुंबई की हार के 5 बड़े कारणों पर नजर डालते हैं. (Five Reason why Mumbai Indians Lost Match.)

IPL 2025 MI vs PBKS Qualifier-2: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की पारी ने मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मुंबई इंडियंस पूरे टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन इस बड़े मैच में उनकी कुछ अहम खिलाड़ियों की नाकामी भारी पड़ गई और टीम का छठा खिताब जीतने का सपना टूट गया.

इस पिच पर 204 रनों का लक्ष्य काफी अच्छा था, लेकिन मुंबई की ओर से काफी गलतियां हुईं, जिसका पंजाब किंग्स ने विशेष फायदा उठाया. खासकर अंतिम ओवरों में श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उसमें भी विशेषतः अश्वनी कुमार के 19वें ओवर में उन्होंने 26 रन जड़कर मैच अपनी टीम के पक्ष में समाप्त कर दिया. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई और एलिमिनेटर खेलने के बाद फाइनल में पहुंचने में लगातार असफल रहने का अनचाहा रिकॉर्ड बढ़ा लिया. इस मैच में मुंबई की हार के प्रमुख 5 कारण ये रहे. (Five Reason why Mumbai Indians Lost Match.)

रोहित शर्मा ने किया निराश, जरूरी समय पर सेट बल्लेबाज आउट

रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला और वो केवल 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए, जबकि उनके कैच का भी एक मौका मिला था जिसे वो भुना नहीं सके. बेयरस्टो ने 38 रन बनाए, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 72 रन की अहम साझेदारी की थी, लेकिन दोनों 44-44 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. उनकी अनुपस्थिति ने मुंबई की रन गति को प्रभावित किया और पंजाब को वापसी का मौका दिया. 

200+ रन का स्कोर पहली बार नहीं बचा पाए

मुंबई इंडियंस ने कभी भी आईपीएल में 200 से अधिक रन का डिफेंड करते हुए मैच नहीं हारा था, लेकिन इस हाई-प्रेशर मुकाबले में वे फेल रहे. पंजाब के मध्यक्रम पर दबाव नहीं बना पाए, खासकर डेथ ओवरों में गेंदबाजी कमजोर साबित हुई और 19वें ओवर में 26 रन देकर मैच लगभग हार बैठे.

‘आज का दिन…’, जीत के बाद गदगद श्रेयस, नाजुक समय पर क्या सोच रहे थे, खुद बताया

बुमराह का गलत समय पर उपयोग

हार्दिक पांड्या का जसप्रीत बुमराह को आखिरी ओवरों में देर से गेंदबाजी के लिए भेजना महंगा साबित हुआ. 41 रन चाहिए थे और बुमराह 18वें ओवर में आए, जब मैच पहले ही पंजाब के पक्ष में झुका हुआ था. पांड्या ने कहा कि बुमराह कम गेंदों में भी जादू कर सकते थे, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ा. हालांकि इस मैच में बुमराह ने काफी महंगी गेंदबाजी की. उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके.

गोलमाल भरी गेंदबाजी प्रदर्शन

मिडिल ओवरों में कुछ अच्छी गेंदबाजी के बावजूद बाकी समय मुंबई के गेंदबाज निरंतरता बनाए नहीं रख पाए. रीस टॉपली, अश्वनी कुमार और कप्तान हार्दिक पंड्या दबाव बनाए रखने में नाकाम रहे. अश्वनी कुमार को 19वें ओवर में 26 रन जड़े गए, जिसने मुंबई की हार तय कर दी. अश्वनी ने तो 4 ओवर में 55 रन लुटा दिए. इसके अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके, उन्होंने 4 ओवर में 38 रन दे डाले.

‘आज ऐसा नहीं हुआ…’, भावुक हार्दिक ने बताए MI की हार के कारण, इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भरता

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर अधिक निर्भरता दिखाई, लेकिन दबाव में टीम के बाकी खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सके. मध्यक्रम और गेंदबाजी विभाग में समन्वय की कमी टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हुई. इस मैच में कप्तान हार्दिक ने भी धीमी पारी खेली, जिसकी वजह से पंजाब को मैच गंवाना पड़ा. इन सबकी सामूहिक विफलता ने मुंबई को बड़े मैच में हार का स्वाद चखा दिया. 

इस सीजन मिलेगा नया चैंपियन

मुंबई इंडियंस की यह हार एक बार फिर प्लेऑफ में निराशाजनक प्रदर्शन की कहानी बयां करती है और टीम के रणनीतिक फैसलों तथा दबाव में प्रदर्शन न कर पाने पर सवाल खड़े करती है. वहीं, पंजाब किंग्स और श्रेयस अय्यर बड़ी उम्मीदों के साथ फाइनल की ओर बढ़ रहे हैं, जहां वे इतिहास रचने की कोशिश करेंगे. फाइनल में एक बार फिर वे आरसीबी के सामन होंगे. 3 जून को जब फाइनल में दोनों टीमें होंगी, तो यह तो निश्चित है कि इस बार आईपीएल को एक नया चैंपियन मिलेगा. 

श्रेयस अय्यर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान, धोनी-रोहित के क्लब में भी हुए शामिल

MI-PBKS पर चला BCCI का हंटर, इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >