प्लेऑफ में टॉप 2 की रेस में पंजाब बनाम मुंबई, देखें आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

IPL 2025 MI vs PBKS clash before Playoffs: आईपीएल 2025 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें जयपुर में टॉप-2 में जगह बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी ताकि फाइनल में पहुंचने का अतिरिक्त मौका मिल सके. मुंबई, पंजाब, गुजरात टाइटंस और आरसीबी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं.

IPL 2025 MI vs PBKS clash before Playoffs: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे. जयपुर में शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगायेंगे. गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इन टीम के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके.

पंजाब-मुंबई में जीत हार का क्या असर पड़ेगा?

पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी, जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा. पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है, क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं. 

पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. वहीं मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (+1.292) प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है. टीम अगर पंजाब किंग्स नेट रन रेट (+0.327) को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी.

जयपुर में फिर से पंजाब की होगी परीक्षा

पंजाब किंग्स शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का बचाव करने में असफल रहने के बाद अपनी गेंदबाजी में खामियों को सुधारने की कोशिश करेंगे. सवाई मान सिंह स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियां इस मैच को बड़े स्कोर वाला मुकाबला बनाने का संकेत देते हैं. इसमें दोनों टीमों की गेंदबाजी योजनाओं की परीक्षा होगी. इस मामले में हालांकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिख रहा है.

दोनों टीमों की गेंदबाजी रही है धाकड़

बुमराह ने इस आईपीएल के इस सत्र में सिर्फ नौ मैचों में 16 विकेट लिए हैं. उन्होंने चोट के कारण तीन महीने तक खेल से दूर रहने के बाद फॉर्म और फिटनेस में वापसी का संकेत दे दिया है. मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों ने भी इस विभाग में बराबरी से जिम्मेदारी साझा की है. ट्रेंट बोल्ट (जो 19 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं) और दीपक चाहर (11 विकेट) की नये गेंदबाजों की जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर बुमराह काम थोड़ा आसान कर दिया है. हार्दिक पंड्या ने मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे स्पिनरों के साथ अच्छा तालमेल दिखाया है जिससे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइन-अप पंजाब किंग्स के मुकाबले और भी घातक बन जाती है. 

अर्शदीप सिंह (16 विकेट) और युजवेंद्र चहल (14 विकेट) मामूली चोट के कारण पिछला नहीं खेल पाए थे. इन दोनों को मार्को यानसेन (14 विकेट) के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने के लिए कारगर योजना पर काम करना होगा. 

प्रियांश-प्रभसिमरन vs सूर्यकुमार-रोहित शर्मा

सूर्यकुमार यादव (583 रन) और श्रेयस अय्यर (488 रन) अपनी-अपनी टीमों के बल्लेबाजी क्रम के अहम स्तंभ रहे हैं. आईपीएल अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है ऐसे में इन दोनों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी. पंजाब को अपने सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी प्रभसिमरन सिंह (486) और प्रियांश आर्य (362) से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी. जिससे मध्यक्रम बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर सके.

दिग्गज रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है लेकिन टीम को इस अनुभवी बल्लेबाज से अहम मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा के फॉर्म में गिरावट थोड़ी चिंता की बात है. पिछले सात मैचों में उन्होंने तीन बार वह दोहरे आंकड़े में पहुंचने में विफल रहे जबकि दो बार 20 के आस-पास रन बनाये. दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.

MI vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह.

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पी. अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, वी. विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन.

मैच शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा.

IPL 2025: RCB की खुशी हुई दोगुनी, प्लेऑफ से पहले लौट आया मैच विनर खिलाड़ी

‘क्रिकेट खेलना शुरू…’, कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले शुभमन गिल, कर दी बड़ी घोषणा

थर्ड अंपायर पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कहा- ये नामंजूर, DC vs PBKS मैच में इस फैसले पर हुईं नाराज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >