‘ऐसा लगा मैच हाथ से निकल रहा और फिर…’ जीत से गदगद हार्दिक, इस खिलाड़ी को दिया पूरा क्रेडिट

IPL 2025 MI vs DC: रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. करुण नायर ने शानदार 89 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवरों में तीन रन आउट ने दिल्ली की जीत की उम्मीदें तोड़ दीं. यह दिल्ली की इस सीजन की पहली हार रही, जबकि मुंबई को दूसरी जीत मिली. जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने करुण की पारी और कर्ण शर्मा की बहादुरी की सराहना की. Hardik Pandya Statement after win.

IPL 2025 MI vs DC, Hardik Pandya Statement: रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गजब का रोमांच आया. दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से हार झेलनी पड़ी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में शानदार वापसी करते हुए करुण नायर ने 89 रनों की यादगार पारी खेली, लेकिन अंतिम ओवरों में हुए अविश्वसनीय बैटिंग कोलैप्स और लगातार तीन रन आउट के चलते सारा खेल बदल गया. दिल्ली की सीजन की यह पहली हार रही. जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने करुण नायर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के साहस की भी सराहना की, जिन्होंने छोटी बाउंड्री के बावजूद आक्रामक तरीके से गेंदबाजी की. उन्होंने टीम की जुझारू भावना को सराहा और बताया कि कैसे हर खिलाड़ी ने अहम मौके पर योगदान दिया.

हार्दिक ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “करुण शानदार बल्लेबाजी कर रहा था, एक समय लग रहा था कि मैच हाथ से निकल जाएगा. लेकिन कर्ण शर्मा ने छोटी बाउंड्री के बावजूद गेंद को फ्लाइट देकर बेहतरीन साहस दिखाया. हम कभी हारे नहीं, लगातार खुद से कहते रहे कि मैच में बने रहना है. सभी ने योगदान दिया और हम मौकों को भुना पाए.” कर्ण शर्मा ने दिल्ली की पारी के 18वें ओवर में धैर्य से गेंदबाजी करते हुए केवल 15 रन दिए. इससे 7 विकेट खो चुकी दिल्ली को अंतिम 12 गेंद पर 23 रन की जरूरत आ पड़ी. बैटिंग क्रीज पर मौजूद आशुतोष ने बुमराह की पहली तीन गेंद पर 8 रन बटोरे, लेकिन फिर तीन गेदों पर तीन रन आउट ने सारी बाजी पलट दी.

बैटिंग ऑर्डर को लेकर हार्दिक ने बताया कि कुछ खिलाड़ियों को फॉर्म में लाने के लिए उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका देना था. उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में ओस ने अहम भूमिका निभाई और ऐसी परिस्थितियों में मुकाबले में डटे रहना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे जीत टीम का मनोबल बढ़ाती हैं और पूरे सीजन की दिशा बदल सकती हैं. हार्दिक ने कहा, “हमने कोशिश की कि जो खिलाड़ी फॉर्म में आएं, उन्हें ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिले. ओस ने मैच पर असर डाला. लेकिन बात थी सिर्फ मुकाबले में टिके रहने की. हमें पता था कि एक-दो विकेट गेम का रुख बदल सकते हैं. मेरे साथ पहले भी ऐसा हुआ है, ऐसी जीतें टीम का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और लय वापस दिलाती हैं.” 

MI vs DC मैच का हाल

इससे पहले तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की पारी से मुंबई इंडियंस को मजबूती दी. इनके अलावा सूर्यकुमार यादव व नमन धीर ने भी उपयोगी पारियों की मदद से 20 ओवर में 205/5 का स्कोर खड़ा किया.  206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही. जेक फ्रेजर मैकगर्क बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जब वे शॉट कवर में विल्ल जैक्स के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद दिल्ली ने 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिये. 

दिल्ली की ओर से करुण नायर (40 गेंद 89 रन) के अलावा केवल अभिषेक पोरेल ही 33 रन बना सके, जबकि बाकी बल्लेबाजों ने संघर्ष किया. आखिरी में लगातार तीन रन आउट ने दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम 19 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई. आखिरी रन आउट मोहित शर्मा का हुआ, जिन्हें मिशेल सैंटनर ने डायरेक्ट हिट कर पवेलियन भेजा. इस हार के साथ दिल्ली की चार मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया और वह अब दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस दो जीत और चार हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

जीतते-जीतते हार गई दिल्ली, मुंबई ने ‘हैट्रिक’ लगाकर जीता मैच, तीन गेंदों में ऐसे पलट गया खेल

पृथ्वी शॉ नहीं, CSK की स्क्वॉड में शामिल होगा ये खिलाड़ी, कप्तान रुतुराज गाकवाड़ की लेगा जगह

Watch Video: अरे वाह! IPL 2025 में नये मेहमान की एंट्री, मैदान में हरकत देख हैरान रह गए खिलाड़ी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >