जीतते-जीतते हार गई दिल्ली, मुंबई ने ‘हैट्रिक’ लगाकर जीता मैच, तीन गेंदों में ऐसे पलट गया खेल

IPL 2025 DC vs MI: रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को एक रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 183/7 पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन आखिरी 12 गेंदों में सबकुछ बदल गया. अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन 19वें ओवर में तीन रन आउट ने मैच पलट दिया. मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ आईपीएल 2025 का सबसे नाटकीय मुकाबला अपने नाम किया.

IPL 2025 DC vs MI: रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवरों की अफरातफरी में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. 206 रनों का पीछा कर रही दिल्ली की टीम एक समय 183/7 पर मजबूत स्थिति में थी और आखिरी 12 गेंदों में सिर्फ 23 रन चाहिए थे. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह हैरान कर देने वाला था. इससे पहले अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 19वें ओवर के रोमांच ने सारा मैच मुंबई के पक्ष में कर दिया. Mumbai Indians vs Delhi Capitals.

दरअसल दिल्ली को आखिरी 3 ओवर में 39 रन की जरूरत थी और 18वां ओवर लेकर आए कर्ण शर्मा ने 15 रन दे दिए. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सबसे विश्वस्त हथियार का उपयोग किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपी. आशुतोष शर्मा ने जसप्रीत बुमराह के ओवर में पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया, इसके बाद दो शानदार चौके लगाकर शर्मा ने उम्मीदें जगाई थीं.  इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम में जो हुआ, वो क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक अंतों में से एक बन गया. जसप्रीत बुमराह की तीन गेंदों ने दिल्ली की उम्मीदों को रौंद डाला.

18.4: पहले अशुतोष शर्मा, जिन्होंने दो चौकों से बुमराह पर दबाव बनाना शुरू ही किया था, दूसरा रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए. गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई, लेकिन रन लेने की जल्दबाजी ने उन्हें भारी पड़ गया. बुमराह की लाइन में आकर दौड़ने की कोशिश में कीमती सेकंड गंवाए और रिकल्टन ने स्टंप्स उड़ाकर दिल्ली को पहला झटका दिया.

18.5: अगली ही गेंद पर कुलदीप यादव आए और पहला रन पूरा कर दूसरे के लिए भागे. लेकिन इस बार भी कहानी वही, सामंजस्य की कमी, थ्रो बेहतर, और रिकल्टन ने दोबारा गिल्लियां बिखेर दीं. कुलदीप भी चंद इंच दूर रह गए और दिल्ली के आखिरी दो विकेट सांसत में आ गए.

18.6: और फिर हुआ वो जो शायद दिल्ली को खुद पर भी यकीन नहीं हुआ होगा. मोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे, गेंद को मिडविकेट की ओर धकेला, मिचेल स्टार्क ने उन्हें बुलाया और मोहित को देर से भागने की कीमत चुकानी पड़ी. मिचेल सैंटनर ने बिजली जैसी फुर्ती से थ्रो मारकर सीधा हिट किया और दिल्ली की कहानी वहीं खत्म हो गई.

तीन गेंदों पर तीन रन आउट और दिल्ली की लगातार जीत का सिलसिला यहीं थम गया. मुंबई इंडियंस ने 12 रन से यह मैच जीत लिया, लेकिन इस मुकाबले को याद किया जाएगा उन आखिरी तीन गेंदों के लिए, जहां दिल्ली की हार एक थ्रिलर फिल्म की क्लाइमेक्स बन गई. यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीज़न की पहली हार रही, जिसने इससे पहले लगातार चार मुकाबले जीते थे. वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए यह छह मैचों में दूसरी जीत रही.

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 205/5 का स्कोर खड़ा किया. तिलक वर्मा ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. रयान रिकेल्टन ने 41 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन बनाकर अहम योगदान दिया. हालांकि, रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ 18 रन बना सके, जिससे उनके पांच मैचों में कुल रन सिर्फ 56 हो गए हैं.

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की ओर से करुण नायर ने धमाकेदार वापसी करते हुए 40 गेंदों में 89 रन की पारी खेली. यह उनका 2022 के बाद पहला आईपीएल मुकाबला था. उन्होंने अभिषेक पोरेल (33) के साथ मिलकर 119 रन की साझेदारी की, जिससे दिल्ली मज़बूती से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी. लेकिन इसके बाद लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल को जल्दी-जल्दी आउट कर दिल्ली को झटका दिया. आखिरकार, तीन रन आउट की उस अराजकता ने दिल्ली की पहली हार पर मुहर लगा दी और यह मुकाबला आईपीएल 2025 के सबसे रोमांचक फिनिश में शुमार हो गया.

पृथ्वी शॉ नहीं, CSK की स्क्वॉड में शामिल होगा ये खिलाड़ी, कप्तान रुतुराज गाकवाड़ की लेगा जगह

Viral Video: वाह रे एटीट्यूड! 7 साल बाद पचासा क्या जड़ा कि बुमराह से ही भिड़ गया यह बल्लेबाज, इसलिए नहीं पूछता BCCI!

Watch Video: अरे वाह! IPL 2025 में नये मेहमान की एंट्री, मैदान में हरकत देख हैरान रह गए खिलाड़ी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >