आवेश खान ने राजस्थान के जबड़े से छीना मैच, लखनऊ की हारती बाजी को ऐसे बचा ले गए

IPL 2025 LSG vs RR, Avesh Khan Turned table for Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई, जिसका फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. लखनऊ ने मार्करम (66) और बडोनी (50) की बदौलत 180 रन बनाए, जबकि राजस्थान ने पराग और जायसवाल के दम पर 17 ओवर में 156 रन बना लिए थे. लेकिन अंत के ओवरों में आवेश खान ने मुकाबले का रुख पलट दिया और लखनऊ को जीत दिलाई.

IPL 2025 LSG vs RR, Avesh Khan Turned table for Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक टिका रहा और दर्शकों की सांसें थम-सी गईं. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मार्करम (66 रन) और आयुष बडोनी (50 रन) की बदौलत 180 रन बनाए. राजस्थान की ओर से रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबााजी करते हुए 181 रन के लक्ष्य को छोटा बना दिया था. दोनों ही बल्लेबाजों ने 17 ओवर में 156 रन तक टीम का स्कोर पहुंचा दिया था. हालांकि यहीं से माहौल बदल गया, जिसके सूत्रधार रहे आवेश खान.

आखिरी तीन ओवर में 25 रन की जरूरत थी. 18वां ओवर लेकर आवेश खान आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया. जायसवाल 52 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर आवेश ने रियान पराग को भी एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. पराग 26 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए. आवेश खान ने इस ओवर में केवल 5 रन दिए. 

इसके बाद अंतिम दो ओवर में राजस्थान को 20 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर फिर एकबार पिछले मैच में सुपर ओवर खेलने वाले व जुरेल और शिमरॉन हेटमायर थे. लेकिन दोनों ही खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं दिखा सके. दिग्वेश राठी ने कंजूसी दिखाते हुए केवल 11 रन दिए. राजस्थान को जीत के लिए अंतिम ओवर में 9 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर. गेंदबाजी की जिम्मेदारी फिर एकबार संभाली तेज गेंदबाज आवेश खान ने.

अंतिम ओवर का रोमांच

19.1: 139.8 किमी/घंटा की रफ्तार से आवेश ने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी. जुरेल ने गेंद को डिप मिडविकेट की ओर खेला और एक रन लिया. 8 रन अब भी बाकी.

19.2: हेटमायर ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को थर्ड मैन की दिशा में भेजा. शार्दुल ठाकुर से फील्डिंग में चूक हुई और बैटर्स ने दो रन चुरा लिए. पंत ने रन-आउट की कोशिश की लेकिन गिल्लियां हाथ से गिरा दीं. राजस्थान को 6 रन चाहिए थे अब 4 गेंदों में.

19.3: आवेश से एक ओवरपिच गेंद हुई और हेटमायर ने फ्लिक मारने की कोशिश की — लेकिन सीधे बाउंड्री पर खड़े शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे. बड़ा विकेट, हेटमायर का विकेट राजस्थान की उम्मीदों पर भारी पड़ा. अब मामला और पेचीदा हो गया.

19.4: नई क्रीज़ पर आए शुभम दुबे को आवेश ने एकदम सटीक यॉर्कर पर रोक दिया. गेंद सीधे वापस बॉलर के पास. कोई रन नहीं. अब 6 रन चाहिए थे 2 गेंदों में.

19.5: दुबे ने फुल टॉस गेंद पर लंबा शॉट खेला. गेंद ऊँची तो गई लेकिन दूरी नहीं मिली. मिलर ने लॉन्ग ऑन से दौड़ते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रेशर ने खेल दिखाया और कैच छूट गया. बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए. अब चाहिए थे 4 रन आखिरी गेंद पर.

19.6 (अंतिम गेंद): साँसे थमी थीं, आंखें स्क्रीन पर टिकी थीं. आवेश ने एक और फुल लेंथ गेंद डाली. दुबे ने जोरदार शॉट मारा, गेंद सीधा आवेश के पैर और हाथ से टकराई और एक्स्ट्रा कवर की ओर लुढ़क गई. सिर्फ एक रन मिला.  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मैच 2 रन से जीत लिया!

इस जीत से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने राहत की सांस ली. उनका बल्ला तो नहीं चला, लेकिन टीम की जीत से पॉइंट्स टेबल में वे ऊपर चढ़ गए हैं. आईपीएल के आधे सफर यानी 36 मैचों के बाद उनकी टीम टॉप 4 में है और उनकी टीम आगे भी इसी को बरकरार रखना चाहेगी.  

जीत के बावजूद सजा मिली, शुभमन गिल पर इस गलती से लग गया लाखों का जुर्माना

कैसे हारा राजस्थान? रियान पराग को ‘समझ ही नहीं आया’, इस गेंदबाज पर फोड़ दिया ठीकरा

उम्र ही नहीं छक्का भी ऐतिहासिक, वैभव सूर्यवंंशी ने पहली ही बाल पर बनाया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >