घर में तीसरा मैच गंवाने के बाद टीम पर भड़के पाटीदार, इन कारणों को जल्द सुधारने पर दिया जोर

IPL 2025 RCB vs PBKS, Rajat Patidar Statement: आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में बारिश के कारण मैच 14-14 ओवर का किया गया. रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर केवल 95 रन बनाए. पंजाब किंग्स ने यह लक्ष्य 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने खराब बल्लेबाजी और साझेदारियों की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

IPL 2025 RCB vs PBKS, Rajat Patidar Statement: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मुकाबले में बारिश का खलल पड़ा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने सामने थीं. यह मैच को 14-14 ओवर का खेला गया. लेकिन बारिश के कारण देरी से शुरु हुए मैच में आरसीबी पहले बैटिंग करने उतरी और उसने 9 विकेट के नुकसान पर केवल 95 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसे पंजाब ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. मैच में हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का बल्लेबाजी प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जहां जल्दी-जल्दी विकेट गिरने और साझेदारियों की कमी ने टीम को नुकसान पहुँचाया. उन्होंने पड्डीकल को बाहर रखने के फैसले को गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों के चलते जरूरी बताया.

हालांकि पिच की स्थिति को देखते हुए पाटीदार ने जोर दिया कि टीम को बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और एक विनिंग स्कोर खड़ा करना चाहिए था. उन्होंने गेंदबाजी इकाई के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की और बल्लेबाजों के इरादे को सकारात्मक बताया, साथ ही बल्लेबाजी में हुई गलतियों को सुधारने की जरूरत भी मानी.

रजत पाटीदार ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “शुरुआत में विकेट धीमा था और दो गति का खेल था, लेकिन हम बल्लेबाज़ी में इससे कहीं बेहतर कर सकते थे. साझेदारियाँ बेहद जरूरी होती हैं; हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और यह हमारे लिए बड़ा सबक है. हमें कुछ परिस्थितियों के चलते (पड्डीकल को बाहर करने का) बदलाव करना पड़ा. विकेट बहुत खराब नहीं था, लेकिन काफी देर तक कवर में रहा, जिससे विपक्षी गेंदबाजों को मदद मिली. इसका श्रेय उन्हें जाता है. विकेट जैसा भी हो, हमें अच्छी बल्लेबाजी करके जीत लायक स्कोर बनाना होगा. गेंदबाजी यूनिट अच्छा कर रही है, यह हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव है. बल्लेबाजों ने इरादे के साथ खेला, जो संतोषजनक है. हमें बल्लेबाजी में कुछ गलतियों को सुधारना होगा.”

RCB vs PBKS मैच का हाल

टिम डेविड की 25 गेंदों में खेली गई 50 रनों की तेजतर्रार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शर्मनाक ढंग से सात विकेट सिर्फ 42 रन पर गंवाने के बाद कुल 95 रन बनाए. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब को भी जॉश हेजलवुड ने भी झटका देते हुए 53 रन पर ही चार विकेट गिरा दिए थे. उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए और RCB को उम्मीद दी, लेकिन पंजाब किंग्स (PBKS) ने 11 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की. RCB की घरेलू मैदान पर यह लगातार तीसरी हार रही और टीम अब भी बेंगलुरु में जीत का खाता नहीं खोल पाई है. अब ये दोनों टीमें रविवार (20 अप्रैल) को मुल्लापुर में एक बार फिर आमने-सामने होंगी.

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, 18 करोड़ का खिलाड़ी LSG के खिलाफ मुकाबले से हो सकता है बाहर

‘पता नहीं, ये रिपोर्ट्स आते कहां से हैं’, संजू सैमसन के साथ ‘दरार’ की अफवाह पर राहुल द्रविड़ की दो टूक

बिना पलक झपकाए, बिना हिले, रोहित को एकटक निहारते रहे ट्रैविस हेड, आखिर ऐसा क्या हुआ था?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >